Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

टीकमगढ़ पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

Follow

Published on: 10-10-2023

टीकमगढ़ पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

पुलिस वल में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है । आज दिनांक 10.10.2023 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी ( भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर सलामी लेकर जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड के बाद आगामी विधान सभा चुनाव-2023 एवं कानून व्यवस्था के परिपेक्ष्य में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें पुलिस की 5 पार्टियां-अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, रिजर्व पार्टी बनाई गई थी । बलवाइयों द्वारा नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंके गए , जिसके पश्चात पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया गया।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी ( भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व के बारे में बताया साथ ही बलवा ड्रिल अभ्यास करते समय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा बलवा ड्रिल में की गई गलतियो, एवं आने वाली परेशानियो के बारे में जानकारी देकर उक्त गलतियो एवं परेशानियों के बारे में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर भविष्य में नियमबद्ध एवं प्रॉपर तरीके से बलवा ड्रिल करने हेतु निर्देशित किया गया ।ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर कैजुअल्टी रहित प्रभावी तरीके से बलवा आदि का नियंत्रण किया जा सके।
बलवा परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम,एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे , एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम , रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय, टीकमगढ़ जिले के समस्त थानों के थाना प्रभारी सहित लगभग 165 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क