Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हॉकी इंडिया नार्थ जॉन हॉकी चैम्पियंशिप के दूसरे दिन उ.प्र. हरियाणा ने दोनों वर्ग में जीत दर्ज की

Published on: 03-10-2023


झाँसी। हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक एवं बालिका नार्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए मैचों में बालक वर्ग में हरियाणा चंडीगढ और उत्तर प्रदेश एवं बालिका वर्ग में हरियाणा व उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज की।
मेजर ध्यानचंद हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आज उत्तर प्रदेश के लड़कों ने हिमांचल टीम पर 18-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।उ.प्र. टीम ने पहले क्वाटर में 8,दूसरे में 4,तीसरे में 3 और चौथे क्वाटर में 3 गोल किये।अभिषेक खटीक ने 10,सत्यम पाण्डेय ने 3 और किशन सरोज,सुजीत राजभर व मोहम्मद आदिल राइन ने एक- एक गोल किया। वहीं उ. प्र.की बालिकाओं ने हिमांचल को 14-0 से शिकस्त दी। रश्मि रायकवार ने 5,श्रद्धा चौहान ने 4,लकी कुमारी ने 3 व रश्मि पटेल ने 2 गोल किए।
बालिकाओं के दूसरे मुकाबलें में हरियाणा ने पंजाब को 4-2 से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।हरियाणा की ओर से सीमा और दिव्या ने 2-2 गोल किए तो पंजाब की ओर से गगनदीप कौर व तनु रानी ने एक-एक गोल किया।
जबकि बालक वर्ग के अन्य मुकाबलें में हरियाणा ने पंजाब को 3-1से शिकस्त दी।हरियाणा के लिए सचिन ने 2 और अमित ने एक गोल किया। पंजाब की ओर से एकमात्र गोल तुषार ने किया।
चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 12-4 से हराया। चंडीगढ़ की ओर से कप्तान सूरज कुमार साह ने 5 गोल,विनेश सिंह व परमवीर सिंह ने 2-2 गोल किये।जबकि उत्तराखंड की ओर से कुँवर मनीष सिंह ने 2 गोल किए।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि एस० मोहपात्रा जी०एम०टेक्निकल यू०पी० सेन्ट्रल गैस लि० द्वारा हरियाणा हॉकी व हॉकी पंजाब की सब जूनियर बालक टीमों से परिचय प्राप्त कर किया।
विशिष्ठ अतिथि डॉ० रोहित पाण्डेय निदेशक माउण्ड लिट्राजी स्कूल, अरुण सिंह डिप्टी मैनेजर यू०पी० सेन्ट्रल गैस लि० व नीरज सहायक मैनेजर रहे। इस अवसर पर हॉकी इण्डिया के चयनकर्ता के. सी. सिंह अर्जुन अवार्डी / ओलम्पियन व दीपिका मूर्ति अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, सुबोध खाण्डेकर,राम मिलन,राजेश सोनकर,सुनीता तिवारी ,अशोक ओझा , बृजेन्द्र यादव क्रिकेटर हिकमत उल्ला खांन वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झांसी द्वारा किया गया। दिनांक 3 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से मैच खेले जायेंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क