Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हमारा लक्ष्य सासंद विधायक बनाना नही बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाना है-केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम

Published on: 03-10-2023

हमारा लक्ष्य सासंद विधायक बनाना नही बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाना है-केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम

यमुनापार जिला के युनाईटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी मे भाजपा कार्यकर्ता संवाद एवं स्वागत अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, विधायक, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति को सबसे पहले बधाई देता हूं। कई कार्यकर्ता भाषण कम देते हैं और कार्य ज्यादा करते है वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के भाषण में दिखाई दिया भाषण कम दिए लेकिन मुझे विश्वास है वह स्यमं और टीम के साथ अच्छा कार्य करेंगे इनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 75 प्रतिशत बोट दिलाकर 2024 में कमल खिलाने का कार्य लोकसभा में करेंगे। हमारा और भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सासंद विधायक बनाना नही बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाना है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश को 100 साल आगे विकास बढ़ चलेगा उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को यमुनापार जिला के युनाईटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी प्रयागराज मे भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के संवाद एवं स्वागत अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा मै पहले कार्यकर्ता हूं फिर उपमुख्यमंत्री हूं यमुनापार का हर एक कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम ना समझे। डाँ.मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद नही बनते तो यह यमुना का पुल नही बनता। भाजपा की पूर्व सरकारों मे इलाहाबाद जिला जैसे आईसीयू में पडा हो इसे आक्सीजन देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल की देन है। आज चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई देता है। विकास की गंगा वह रही है। अब खनन और शराब माफियाओं की जगह जेल है। भाजपा सरकार में प्रतिभाशाली युवा को कोई नौकरी से से रोक नही सकता। डिप्टी सीएम ने बताया 500 वर्षों बाद आज रामलला का मंदिर बन रहा है। जल्द विराजमान भी होंगे वह आप सबके कमल खिलाने से संभव हुआ। 2024 मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आहट से विपक्ष में खलबली मची है। तरह की गठबंधन और षड़यंत्र रच रहे हैं लेकिन देश की जनता फिर से मोदी सरकार बनाकर विपक्षियों के मंसूबो पर पानी फेरेंगी।

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति और विधायक पियूष रंजन निषाद ने बुके अंगवस्त्रम् मेमेंटो देकर उपमुख्यमंत्री एवं मंचस्थ जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए  कहा कार्यकर्ताओं के सहयोग और माननीय की कृपा से जो दायित्व मिला है उसे 2024 मे पिछले चुनाव से ज्यादा मतों से जिताकर आभार जताऊंगा। विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने कहा उपमुख्यमंत्री जैसा सेनापति हो तो 2024 मे जीत का इतिहास बनेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विधायक एवं सभी जिला पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों का अपने हाथों माला पहनाकर हौसला-अफजाई किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ.वीके सिंह,मेयर गणेश केसरवानी, ज़िलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, कमलेश कुमार, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई,एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक नीलम करवरिया, पूर्व विधायक दीपक पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर पांडेय, शिवदत्त पटेल, विभूति नारायण सिंह,अशोक सिंह, प्रबंधक युनाईटेड ग्रुप जगदीश गुलाटी,डाँ.भगवत पांडेय, संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,विक्रमादित्य मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,राज कुमार मिश्र,जय सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,वृजेश पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में यमुनापार पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क