Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनटीपीसी सिंगरौली में गाँधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान का हुआ आयोजन

Published on: 03-10-2023

शक्तिनगर (सोनभद्र)। भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 ‘स्वच्छ्ता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर में स्थित वनिता समाज द्वारा संचालित टाइनी टोट्स स्कूल में 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सिंगरौली द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सफाई, सत्य, अहिंसा की भूमिका को बताते हुए यह कामना कि यह महान पर्व जीवन और कर्म क्षेत्र में सदैव सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता, सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता रहे।

एनटीपीसी सिंगरौली में 01 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा के अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं सभी कर्मचारीगण आदि द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण की गई।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली में आवासीय परिसर स्थित डॉ अंबेडकर भवन से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक प्रभात फेरी में सभी कर्मचारीगण एवं टाउनशिप के नागरिकों द्वारा 01 घंटे के श्रमदान कर साफ-सफाई की गई।

एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर में स्थित डॉ अंबेडकर विद्यालय में भी महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की गयी एवं स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता सफाई का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक मैनेजमेंट), श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी (वनिता समाज), सभी विभाग प्रमुख, तुफ़ैल अहमद, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, संविदा कर्मी, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र, छात्राओं आदि उपस्थित रहें।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एनटीपीसी सिंगरौली में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित भी की जा रही हैं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क