Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्वतंत्र प्रभार मंत्री के साथ नोडल अधिकारी और जिलाधिकारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Published on: 02-10-2023

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायबरेली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता और स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मंत्री प्रताप ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी का यह महत्वपूर्ण संकल्प है जिसके माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया है।

इसके माध्यम से सभी जनपदों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि लोग न केवल अपने गांव, नगर और जनपद को स्वच्छ बनाएं बल्कि इसके साथ ही साथ अपने तन और मन को भी शुद्ध करके सामाजिक स्वच्छता भी लाने का प्रयास करें।
इसी क्रम में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी जिलाधिकारी के साथ सुपरमार्केट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और श्रमदान किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमें जनपद में सामाजिक स्वच्छता दिलाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए लोगों को उच्च नीच, जात-पात से ऊपर उठकर अपने मन को भी स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ और स्वस्थ भारत का वास होगा।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह के अतिरिक्त सभी विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क