Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

कृपालु इंस्टिट्यूट के द्वारा एएनएम नर्सिंग की छात्राओं के साथ की गई अभद्रता का मामले ने पकड़ा तूल

Published on: 28-09-2023

विद्यार्थी परिषद ने डीएम को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

रायबरेली। रायबरेली स्थित कृपालु इंस्टिट्यूट के द्वारा एएनएम नर्सिंग की छात्राओं के साथ की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ रहा है। मामले की निंदा करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी रायबरेली को एक ज्ञापन सौंप कर अविलंब कृपालु मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री आकाश कुमार ने कहा कि जहां एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ उनके अधिकारों को लेकर सराहनीय कार्य किया जा रहा हैं ।वही रायबरेली जनपद के कृपालु इंस्टिट्यूट के द्वारा छात्राओं के साथ किया गया व्यवहार पूरी तरह से समाज और महिला विरोधी कृत्य है ।

विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की घोर निंदा करता है। पूर्व जिला संयोजक नीलेश शुक्ला ने कहा कि डीएम को ज्ञापन सौंप कर कृपालु इंस्टिट्यूट की मान्यता रद्द किए जाने की मांग की गई है। साथ ही छात्राओं के मानसिक प्रताड़ना में सम्मिलित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की गई है।

साथ ही विद्यार्थी परिषद ने डीएम से छात्राओं के हितों को हर हाल में सुरक्षित किए जाने की कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। विभाग संयोजक आनंद ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित में कार्य करता रहा है। रायबरेली के कृपालु इंस्टिट्यूट के मैनेजमेंट द्वारा छात्राओं के साथ की गई अभद्रता की घटना को 2 दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ।

जिसके संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इंस्टीट्यूट के खिलाफ जल्द कठोरतम कार्यवाही करने की मांग रखी। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आकाश जी,विभाग संयोजक आनंद,हर्षित सिंह,नीलेश शुक्ला,सुभाष साहू,हर्ष शुक्ला,अभय सोनकर,आयुष गुप्ता,अभय सिंह,दिव्यांशु तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क