Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में अधिकतम रूपये 10.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्राविधान

Published on: 26-09-2023

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में अधिकतम रूपये 10.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्राविधान –अभिषेक गुप्ता

ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियां जो स्वंय का उद्योग स्थापित करना चाहते है वह योजना के वेबसाइट- www.upkvib.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।

लखनऊ 26 सितम्बर 2023(सूचना विभाग), जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ वी0के0 श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जनपद के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नये उद्योग स्थापित कराकर रोजगार के अवसर सृजित किया जाना है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में अधिकतम रूपये 10.00 लाख तक के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्राविधान है जिसमें बैंकों से प्राप्त ऋण पर उद्योग स्थापित करने पर सामान्य पुरूष वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण पर 4 प्रतिषत ब्याज उद्यमी द्वारा वहन किया जायेगा उसके ऊपर का ब्याज ब्याजउपादान के रूप में विभाग से टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर अनुमन्य है तथा आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, भू0पू0 सैनिक, दिव्यांग) व्यक्तियों को समस्त ब्याज की धनराशि ब्याज उपादान के रूप में विभाग से टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर अनुमन्य है। कुल परियोजना लागत में सामान्य पुरूष वर्ग को अपना स्वंय का अषंदान 10 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्य, महिला, भू0पू0 सैनिक, दिब्यांग) के ब्यक्तियों को स्वंय का अशंदान 5 प्रतिशत लगाना होगा।

इस योजनान्तर्गत इच्छुक लाभार्थियों की आयु 18 से कम एवं 50 वर्ष से अधिक न हो एवं लाभार्थी ने पूर्व में उद्योग स्थापित करने हेतु किसी भी वित्तीय संस्था अथवा खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ से किसी भी योजना में पूर्व में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो आवेदन पत्र योजना की वेबसाइट upkvib.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। लाभार्थियों को कम से कम कक्षा 8 उर्त्तीण होना अनिवार्य है एवं वांछित प्रपत्र जैसे- उद्यमी का पासपोर्ट साइज का फोटो, शैक्षिक योग्यता, हायर एजूकेशन की मार्कशीट, ग्राम प्रधान द्वारा अनापत्ति एवं जनसंख्या प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, विस्तृत प्रोजेक्ट रिर्पोट, जाति प्रमाण पत्र सामान्य जाति को छोड़कर, निवास प्रमाण पत्र आनलाइन पोर्टल पर अपलोड करते हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8-कैण्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ में एवं मोबाइल नम्बर-9580503141 पर किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क