Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

आम जनमानस वेब लिंक के माध्यम से वीडियों क्रॉन्फ्रेंसिंग में जुड़कर पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी ले जानकारी: सीडीओ

Published on: 24-09-2023

25 सितम्बर को पोषण पाठशाला का आयोजन

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने बताया है कि बाल विकास विभाग द्वारा जनमानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में पूर्व की भांति माह सितम्बर 2023 में पोषण पाठशाला का आयोजन 25 सितंबर 2023 को पूर्वाह्न 12 बजे से 02 बजे के मध्य मा0 मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उ0प्र0 की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य थीम ‘‘कुपोषण का प्रकार, कारण एवं 06 माह से छोटे शिशु के लिए पोषण सेवाएँ’’ है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा उक्त थीम पर हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में लाइव वेब कॉस्ट भी किया जायेगा. जिसका वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है।

इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जन-मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकते हैं। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जनमानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है। कार्यक्रम में एन0आई0सी0 के माध्यम से बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ससमय जुड़ेंगे।

अन्य सभी मुख्य सेविकायें, आशा, आशा संगिनी, आँगनबाड़ी कार्यकत्री मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सहायिकायें अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेगी। जिसमें केन्द्र पर पंजीकृत गर्भवती धात्री महिलायें/उनके अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क