Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

चौहान गुट टीम का प्रदर्शन शुरू होते ही थानेदार ने मान ली सभी शर्ते

Published on: 24-09-2023

सैकड़ों की संख्या मे एकजुट व्यापारी नसीराबाद थाने का किया घेराव, एसआई को हटाने की मांग

रायबरेली। चौहान गुट व्यापारियों की समस्याओं के कई निस्तारण व उनकी समस्याओं को अनसुना कर मुकदमा न दर्ज करने को लेकर चौहान गुट टीम के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने एक दिन पूर्व पुलिस कप्तान को नसीराबाद थाने का घेराव/ धरना प्रदर्शन का ज्ञापन देते हुए आज सैकड़ो व्यापारियों के साथ नसीराबाद थाने के अंदर पहुंचे।

जैसे ही धरना प्रदर्शन शुरू हुआ इधर थाना अध्यक्ष द्वारा सम्मान के साथ प्रदेश अध्यक्ष व सम्मानित पदाधिकारियों को कार्यालय के अंदर पूरी घटनाओं से अवगत होते हुए सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर सभी का निस्तारण किया गया। जिसके बाद सभी व्यापारियों ने चौहान गुट जिंदाबाद, व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सैकड़ो व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की टीम नसीराबाद थाने के अंदर पहुंच गयी, जैसे ही धरना प्रदर्शन शुरू हुआ इधर थानेदार ने कार्यालय मे अंदर बुलाकर सम्मान के सभी शर्तो को मानते हुए व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वाशन दिया, इसके साथ ही मुकदमा भी दर्ज करने का आदेश देते हुए तत्काल उसकी कॉपी व्यापारी नेता को सौप दी गयी। सभी व्यापारियों ने खुशी जताते हुए चौहान गुट, व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाएं।

ज्ञात हो कि सब्जी विक्रेता सुनीता बेवल निवासिनी के रास्ते के विवाद का मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण सहित नसीराबाद निवासी टेलर मास्टर समीम की पिटाई बाद दो हफ्ते बाद मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया इसके साथ ही कपड़े बनाकर जीवन यापन करने वाली बिन्नावा निवासिनी जहरीन के मामले मे भी कार्यवाही की गयी वही बीते दिनों चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासे का आश्वाशन दिया गया।

सभी व्यापारियों ने ऐसे भ्रष्ट हल्का दरोगा को हटाने की कप्तान साहब से मांग की है। इस प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान जिलाध्यक्ष मो0 उमर, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा यादव, मो0 आरिफ, सरवरी बेगम, आशीष सोनी, अमित, कंचन देवी, राजाराम, इंद्रजीत, यूसुफ खां, मो0 इदरीस, मो0 फारूख खां, मो0 जमील, मो0 अशरफ सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क