Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

एनटीपीसी सिंगरौली में ‘‘हंसुली’’ का हृदयस्पर्शी नाट्य मंचन का हुआ आयोजन

Published on: 18-09-2023

शक्तिनगर(सोनभद्र)। हिंदी पखवाड़ा के तहत संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एनटीपीसी सिंगरौली एवं इफको के सहयोग से ख्यातिलब्ध रंग संस्था समूहन कला संस्थान द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नाट्य समारोह के प्रथम दिवस में पारिवारिक मूल्यों में भौतिकता के कारण आयी गिरावट का जीवंत चित्रण करती नाट्य प्रस्तुति ‘‘हंसुली’’ का हृदयस्पर्शी मंचन लोगो के दिलों में उतरने में सफल रही। इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख,एनटीपीसी सिंगरौली, श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा वनिता समाज, सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य वरिष्ठ अतिथिगण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन किया गया।

रंगमंचीय फलक पर एक सुखद मंचन की अनुभूति कराती नाटक ‘हंसुली’’ भारतीय संयुक्त परिवार की पृष्ठभूमि में तीन पीढ़ियों के आपसी द्वन्द को भौतिकता के प्रभाव से परिवार में मूल्यों के क्षरण को दर्शाता है। नाटक के पात्र बांके और माया अपनी माँ चिन्ता के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे है।परिवार की पुश्तैनी निशानी हंसुली को माया अपनी सास से हरहाल में पाना चाहती है, जो उसे परिवार की सत्ता पर काबिज रख सके। माया की ननद शीला का हस्तक्षेप भी उसे बर्दाश्त नहीं होता, पर निधन के पूर्व चिन्ता माया को हंसुली सौंप देती है। आगे चलकर वक्त अपने आप को दोहराता है जब माया की दोनों बहुओं का हंसुली पाने के लिए द्वन्द चरम पर पहुँच जाता है तो परिवार की इज्जत तार-तार हो जाती है और मामला पंचायत में पहुँच जाता है। पांरपरिक मूल्यों और संस्कारों को ढहता देख माया भरी पंचायत में यह प्रश्न खड़ा करती है कि जो भाई अपने भाई का नहीं हुआ, जो देवरानी अपनी जेठानी की नहीं हुई वो हमारी कैसे होगी, ऐसे हम बूढें मां बाप का क्या होगा?

कहानीकार डॉ अखिलेश चन्द्र की लिखी कहानी पर राजकुमार शाह द्वारा रूपांतरित नाट्य आलेख उन सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर सोचने पर मजबूर करता है कि मां-बाप कुछ भी करके बच्चों को खुशियां देना चाहते है, उन्हे सशक्त बनाते हैं पर आज जब मां-बाप अशक्त हैं तो उन्हे उनकी परवाह नहीं हैं। भौतिकता की चाह में पीस रहे ख़ून के रिश्तों को बड़ी ही मार्मिकता से रेखांकित करने में नाट्य रूपांतरकार और निर्देशक राजकुमार शाह निर्देशकीय शिल्प और परिकल्पना से रोंगटे खड़ा कर देता है और दर्शकदीर्घा स्तब्ध है। अभिषेक कुमार गुप्ता का रंग संगीत, निर्देशक की दृश्य संरचना और मो हफीज का प्रकाश संयोजन नाटक की कहानी ही नही, उसकी आत्मा को भी आलोकित करती है।

माया और बांके के रूप में रिम्पी वर्मा, नवीन चन्द्रा, दोनों बेटों और बहुओं की भूमिका में अजय कुमार, सुनील कुमार, गंगा प्रजापति, रितिका सिंह ने अपने बेजोड़ अभिनय से प्रभावित करने में सफल रहे। कथावाचक की भूमिका में स्वयं निर्देशक राजकुमार शाह दर्शकों से सीधे संवाद करते हुए उन्हे भावनात्मक रूप से बहा ले गये। आद्या मिश्रा, मनीषा प्रजापति, वैभव बिन्दुसार और राजन कुमार झा ने अलग-अलग भूमिकाओं में और भोला काका के रूप में रूपनारायन सराहनीय रहे। संगीत वाद्यकारों में तबले पर गौरव शर्मा, बांसुरी पर अभिषेक सिंह और हारमोनियम पर संगीत निर्देशक अभिषेक कुमार गुप्ता नाटक को ठोस धरातल देने में सफल रहे, लोक संगीत सोहर, होरी का भी सुन्दर प्रयोग हुआ। कला पक्ष में रतन लाल जायसवाल ने कुशल योगदान दिया। प्रस्तुति वर्तमान में उच्च शिक्षा और उच्च अर्थोपार्जन के लिए घर से दूर होने और संस्कारो और मूल्यों को खो देने की संवेदनहीनता को बड़ी सुदृढ़ता से रेखाकिंत करता है। नाट्य समारोह के दूसरे दिन नाटक ‘‘सुन लो स्वर पाषाण शिला के’’ का मंचन होगा। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), श्रीमती रंजू सिंह, वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज, सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पत्रकार बंधु, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारीगणआदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क