Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हिण्डाल्को में श्रद्धा भाव से पूजे गए मशीनों के देवता भगवान विश्वकर्मा

Published on: 17-09-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मशीनों के देवता श्री विश्वकर्मा का पूजनोत्सव हिण्डाल्को में धूमधाम से मनाया गया। रविवार दिनांक 17 सितम्बर को हिण्डाल्को कारखाना के मेन गेट के निकट स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य मूर्ति को रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित करके पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिण्डाल्को रेणुकूट के प्रोजेक्ट्स एंड सर्विसेज हेड विनोद ठाकुर ने मुख्य पूजा सम्पन्न कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित करके कम्पनी की प्रगति एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की। इसके उपरान्त श्री विश्वकर्मा जी की आरती करके प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात सभी ने प्लांट में स्थापित स्व. जी.डी. बिड़ला की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प समर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तदुपरांत सभी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मनोरंजनालय समेत सभी विभागों आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजन में भाग लिया। प्लाण्ट गेट पर सम्पन्न मुख्य पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्लाण्टों में कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य स्थलों को साफ-सुथरा कर अपनी मशीनों को फूलों से सुसज्जित करके भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क