Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

श्री कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलोएवं लोगों की मदद करें ,बृजेंद्र वीरपुरा भाजपा नेता

Follow

Published on: 07-09-2023

श्री कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलो
एवं लोगों की मदद करें ,बृजेंद्र वीरपुरा भाजपा नेता
शोभायात्रा में शामिल हुए मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव, ब्रजेंद्र वीरपुरा रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में युवा यादव समिति की ओर से बुधवार को मानस मंच से शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान ब्रजेंद्र वीरपुरा मौजूद रहे

युवा यादव समिति की ओर से आज जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मानस मंच में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद गाजे बाजे के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

घोड़ा बग्गी पर विराजमान श्रीराधा कृष्ण की प्रतिमाओं की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक गीतों पर हाथ में डमरू थामकर जमकर डांस किया। नगर भ्रमण के बाद मानस मंच परिसर में शोभा यात्रा का समापन हुआ। युवा यादव समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव कारी ने बताया कि यात्रा के समापन के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
युवा यादव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव डॉक्टर अवधेश यादव अतिथि के रूप में भाजपा नेता बृजेंद्र वीरपुरा शामिल हुए। सिर पर साफा बांधकर निकले प्रमुख सचिव का शहर के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क