Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 02-09-2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

   जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में दधिकांदों मेला के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों से मेले के सकुशल आयोजन के सम्बंध में सुझाव भी मांगे गये, जिसपर समितियों के सदस्यों के द्वारा ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों, साफ-सफाई एवं मार्गों को ठीक कराये जाने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को दधिकांदों मेला लगने वाले स्थानों तथा मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को सम्बंधित क्षेत्रों के अपर नगर मजिस्टेªटों एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को साफ-सफाई, एण्टीलार्वा का छिड़काव, फागिंग, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों एवं मार्गों को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को दधिकांदों मेला वाले स्थलों पर एम्बुलेंस तथा चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है तथा अग्निशमन विभाग को मेला वाले स्थलों पर अग्निशमन की गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला आयोजन समितियों को अपने वालंटियर नियुक्त करने तथा उनकी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर डीसीपी नगर श्री दीपक भूकर ने कहा कि मेले में सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जायेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी तथा महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती किए जाने के साथ साथ वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री सत्यप्रिय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आशु पाण्डेय सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के साथ-साथ दधिकांदों मेला आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क