प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में बनाया रिकॉर्ड, भारत के पदक 49 हुए

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की खेल रिकॉर्ड छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
उन्हीं के साथी बंटी ने 1.92 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता और भारत के लिए एक ही स्पर्धा में पहला-दूसरा स्थान पक्का किया। उज्बेकिस्तान के तेमुरबेक गियाजोव 1.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
तीसरे दिन भारत ने 12 पदक और जोड़े, जिससे कुल पदक संख्या 49 हो गई है और भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन पैरा खेलों में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)
