दशहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, छाया कोहरा

दशहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है और कई इलाकों में कोहरे की परत भी दिख रही है। मौसम के इस बदलाव से लोगों ने हल्के गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 24-25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने के साथ बारिश की आशंका है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है।
उधर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में होने के कारण सुबह की सैर करने वालों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे और बढ़ेगी तथा कोहरा भी घना हो सकता है।
तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)
