Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

90 प्रतिशत लोग नहीं जानते सनी देओल का असली नाम, उनके जन्मदिन पर जानिए 5 अनसुनी बातें

Follow

Published on: 19-10-2024

बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने 65 साल की उम्र में भी बतौर लीड हीरो सुपरहिट फिल्म दी है। बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-2’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपयों की कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। सनी देओल आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी देओल के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों समेत तमाम फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लेकिन 90 प्रतिशत लोग सनी देओल का असली नाम नहीं जानते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं सनी देओल की ऐसी 5 बातें जो आपने पहले नहीं सुनी होगीं।

1-असली नाम: आज ही के दिन 1956 में बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के घर जन्मे सनी देओल ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। यहीं से सनी देओल ने अपना स्क्रीन नाम सनी रखा था। लेकिन सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है। लेकिन अपना निक नाम सनी ही उन्होंने स्क्रीन नाम रखा।

2-इंग्लैंड से ली एक्टिंग की ट्रेनिंग: सनी देओल करीब 45 साल से बॉलीवुड में फिल्में कर रहे हैं। सनी देओल का एक समय बॉक्स ऑफिस पर भी जलजला रहा है। ज्यादातर फैन्स को लगता है कि धर्मेंद्र के बेटे होने के बाद से ही सनी देओल को फिल्मों में काम मिल गया था। लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। सनी देओल ने इंग्लैंड देश के बर्मिंघम शहर के ओल्ड वर्ल्ड थियेटर से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया था।

3-इमेज से उलट पर्सनालिटी: सनी देओल को स्क्रीन पर हमेशा एंग्री मैन और एक्शन हीरो के तौर पर देखा गया है। लेकिन असल जिंदगी में सनी देओल काफी इंट्रोवर्ट हैं। शांत स्वभाव के सनी देओल काफी शाई हैं और रियल जिंदगी में ऑन स्क्रीन पर्सनालिटी से बिल्कुल उलट हैं।

4-जीत चुके हैं 2 नेशनल अवॉर्ड: सनी देओल ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनके डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। साल 1990 में आई सनी देओल की फिल्म घायल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही 1993 में आई दामिनी के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

5-सिल्वेस्टर स्टेलोन से ली जिम की ट्रेनिंग: सनी देओल की बॉडी और एक्शन की जनता में आज भी दीवानगी देखने को मिलती है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सनी देओल ने हॉलीवुड के स्टार और बॉडीबिल्डर ‘सिल्वेस्टर स्टेलोन’ के साथ जिम की ट्रेनिंग ली है। इसके लिए सनी देओल ने अमेरिका में रहकर ट्रेनिंग की थी।

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क