Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

8 died, 2 missing due to drowning in the river | नदी में डूबने से 8 की मौत, 2 लापता: दहेगाम में गणेश विसर्जन के बाद नहाने कूदे, एक को बचाने में सभी डूब गए – Gujarat News

Follow

Published on: 21-09-2024

[ad_1]

वासणा सोगठी गांव के पास मेश्वो नदी में हुआ हादसा।

गांधीनगर जिले के दहेगाम तालुका के वासणा सोगठी गांव के पास मेश्वो नदी में नहाने के दौरान 10 लोग डूब गए। इनमें से 8 के शव बरामद किए जा चुके हैं और 2 की तलाश जारी है। हादसा शुक्रवार की शाम गणेश विसर्जन के दौरान हुआ, जब लोग विसर्जन के बाद नदी में नहाने क

.

अब भी दो की तलाश जारी मिली जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद एक युवक नदी में नहाने कूद गया था। गहराई में जाने से वह डूबने लगा और उसे बचाने एक के बाद एक 10 युवक नदी में कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल व तैराक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देर शाम तक नदी से 8 लोगों के शव बरामद कर लिए थे, जबकि 2 अभी भी लापता हैं। इनकी खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। सभी मृतक व लापता एक ही गांव के रहने वाले हैं। एक साथ इतनी मौतों से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

6 दिनों में 15 की मौत

दो लापता युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

दो लापता युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

इस बड़े हादसे के साथ राज्य में पिछले 6 दिन में गणेश विसर्जन के दौरान यह चौथा हादसा हुआ। इस तरह अब तक डूबने से कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को पाटण में विसर्जन के समय डूबने से 4, नडियाद में 2 और जूनागढ़ में 1 युवक की मौत हो गई थी।

मृतक युवकों के नाम

1. राजेश सिंह चौहान 2. चिराग सिंह चौहान 3. जसपाल सिंह चौहान 4. धर्मेन्द्र सिंह चौहान 5. युवराज सिंह चौहान 6. पृथ्वी सिंह चौहान 7. सिद्धराज चौहान 8. विजय सिंह सोलंकी

पाटण की सरस्वती नदी में डूबने से 4 की मौत

युवकों के डूबने की खबर सुनते ही लोग रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंच गए थे।

युवकों के डूबने की खबर सुनते ही लोग रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंच गए थे।

पाटण शहर के वेराई चकला निवासी नितिश प्रजापति का परिवार 5 दिवसीय गणपति विसर्जन को सरस्वती नदी में गया था। यहां एक बच्चे के डूबने पर उसे बचाने के लिए एक के बाद एक लगातार 7 लोग डूबने लगे। इस दौरान तीनों को बचा लिया गया, जबकि शीतलबेन नितिन प्रजापति और दो बेटे जिमित नितिश प्रजापति और दो बेटे दक्ष नितिश प्रजापति सहित मामा नयन रमेश प्रजापति बहते पानी में डूब गए।

शनिवार सुबह गांव से एक साथ निकलीं 8 अर्थियां।

शनिवार सुबह गांव से एक साथ निकलीं 8 अर्थियां।

नडियाद में दो की मौत खेड़ा जिले के नडियाद में भी गणेश विसर्जन के समय डूबने की घटना हुई थी। बीते रविवार को 8 सितंबर को नडियाद के बीलोदरा शेढ़ी नदी में नडियाद और मंजीपुरा के मामा-फोई के बेटे गणेश विसर्जन करने गए थे जहां डूब गए। 42 वर्षीय संदीप आशाभाई मकवाणा और 35 वर्षीय केतन गणेश महेरिया की मौत हो गई। जूनागढ़ के खोडियार धुना में बुधवार को गणेश विसर्जन के समय 24 वर्षीय रोहित वाघेला नामक युवक डूब गया, जिसकी 12 घंटे तक खोजबीन के बाद गुरुवार को शव बरामद हुआ है। राज्य में डूबने के कारण प्रतिदिन औसत 5 लोगों की मौत होती है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में वर्ष 2022 में डूबने के कारण 38 हजार लोगों ने जान गंवाई थी। इनमें से गुजरात में मौत का आंकड़ा 1959 दर्ज किया गया था। इनमें से पानी में डूबने के कारण 1336, बोट पलटने की घटना में 11 और अन्य हादसों में 612 लोगों की मौत हो गई है।

डूबने से मौत में राज्य 10वां एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में सर्वाधिक 5427 मौत मध्य प्रदेश में हुई। महाराष्ट्र में 4728 और उत्तर प्रदेश में 3007 मौत हो गई थी। डूबने से मौत के मामले में राज्य 10वें स्थान पर है। कर्नाटक में 2827, तामिलनाडू में 2616 की मौत डूबने से हुई है। देश में कुल 38503 लोगों की मौत डूबने से हुई है।

[ad_2]

Source link

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क