Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

Published on: 26-01-2025
  • जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ
  • जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडा रोहण

रायबरेली। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारीगणों को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें हमारे संविधान की महत्ता और उसके प्रावधानों को याद दिलाता है जो हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता हैं। हमारा संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।

यह हमें एकजुटता, समानता, और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। हम अपने संविधान के प्रावधानों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। हम अपने देश को एक मजबूत, समृद्ध, और स्थिर लोकतंत्र बनाने के लिए काम करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारिकजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क