Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

साहिजनपुर में लगा 73वां ‘आपका विधायक, आपके द्वार’, सुनीं गई जनसमस्याएं

Published on: 27-05-2024
  • सहिजनपुर में गठित हुआ 127 वां बॉयज एवं 12वां गर्ल्स यूथ क्लब, बांटी गई स्पोर्ट्स किट

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा जनता के लिए उपलब्धता, उनसे सीधे तौर पर संवाद तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए साप्ताहिक तौर पर लगने वाले ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर अब एक महाभियान का रूप ले रहा है। इस शिविर के आने वाली जनता की समस्याएं व सुझाव सीधे तौर पर डॉ. राजेश्वर सिंह के संज्ञान में आता है।

रविवार को विधानसभा क्षेत्र के सहिजनपुर’ में 73वां ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचें। शिविर में जनता के बीच पहुंची विधायक की टीम उनकी समस्या के समाधान के लिए सक्रिय दिखी, टीम के सदस्यों ने जनता से सहजता पूर्वक संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं, ग्रामवासियों ने मुख्यतः सड़क, नाली, वास, सोलर लाइट, हैंड पंप आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।

शिविर में प्राप्त सभी समस्याओं के त्वरित व यथोचित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया।

सहिजनपुर की खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए सहिजनपुर में 127वें यूथ क्लब का गठन किया गया एवं बेटियों के लिए सहिजनपुर में 12वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेलों की स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई।

शिविर के दौरान ग्राम प्रधान सरवन कुमार रावत, सेक्टर संयोजक दीप सिंह, बूथ अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह एवं मायाराम वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र कुमार सिंह, अमर सिंह एवं तारा शक्ति केंद्र संचालिका उषा रावत को सम्मानित किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क