Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

5 सितंबर को राज्यपाल करेंगे 52 शिक्षकों का सम्मान

Published on: 04-09-2023

प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को मिलेंगे स्मृति पुरस्कार
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इन शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 4 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 4 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें रायपुर जिले की प्रधान पाठक ममता अहार को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कोंडागांव जिले की प्रधान अध्यापक मधु तिवारी को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायगढ़ जिले की व्याख्याता रश्मि वर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ और खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले की शिक्षक एलबी इन्दिरा चन्द्रवंशी को ’’ गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया जाएगा।

इन शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022

राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2022 से सम्मानित होने वाले 48 शिक्षकों में से कांकेर जिले के शिक्षक एलबी कृष्णपाल राणा और शिक्षक एलबी रूखमणी साहू, नारायणपुर जिले के सहायक शिक्षक एलबी देवेन्द्र कुमार देवांगन और प्रधान पाठक ब्रजेश्वरी रावटे, जगदलपुर जिले के शिक्षक महेश कुमार सेठिया और व्याख्याता रमेश कुमार उपाध्याय, दंतेवाड़ा जिले के सहायक शिक्षक एलबी खेमलाल सिन्हा और उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती उषा भूआर्य, बालोद जिले के सहायक शिक्षक एलबी श्रवण कुमार यादव और सहायक शिक्षक एलबी पुष्पलता साहू, राजनांदगांव जिले के सहायक शिक्षक एलबी तुलेश्वर कुमार सेन और शिक्षक एलबी पारूल चतुर्वेदी, दुर्ग जिले के प्रधान पाठक यशवंत कुमार पटेल और शिक्षक एलबी के. शारदा, कबीरधाम जिले की शिक्षक यक्ष चंद्राकर और प्रधान पाठक शिव कुमार बंजारे, बेमेतरा जिले की शिक्षक एलबी ज्योति बनाफर और व्याख्याता एलबी सुषमा शुक्ला शर्मा, महासमुंद जिले के व्याख्याता एलबी अनिल कुमार प्रधान और सहायक शिक्षक एलबी डोलामणी साहू, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी संतोष कुमार तारक और सहायक शिक्षक एलबी लताबेला मोंगेंरे के नाम शामिल है।
इसी प्रकार वर्ष 2022 राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए रायपुर जिले के सहायक शिक्षक एलबी उत्तम कुमार देवांगन और सहायक शिक्षक एलबी डॉ. गोपा शर्मा, धमतरी जिले के व्याख्याता एलबी राजूराम साहू और सहायक शिक्षक एलबी दीनबुधु सिन्हा, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सहायक शिक्षक एलबी विनोद कुमार डड़सेना और प्रधान पाठक आशा साहू, जांजगीर चांपा जिले के सहायक शिक्षक एलबी राजेश कुमार सूर्यवंशी और व्याख्याता एलबी अनुराग तिवारी, रायगढ़ जिले के व्याख्याता एलबी भोजराम पटेल और सहायक शिक्षक एलबी संतोष कुमार पटेल, बिलासपुर जिले के व्याख्याता एलबी सुशील कुमार पटेल और सहायक शिक्षक एलबी रामधन पटेल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक एलबी अदिति शर्मा और सहायक शिक्षक एलबी भीष्म प्रसाद त्रिपाठी, कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एलबी गोकुल प्रसाद मार्बल और शिक्षक मुकुन्द केशव उपाध्याय, जिला सक्ती के सहायक शिक्षक एलबी पुष्पेन्द्र कुमार कौशिक और सहायक शिक्षक एलबी मीरा देवांगन, कोरिया जिले के सहायक शिक्षक एलबी रूद्र प्रताप सिंह राणा और व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पाण्डेय, सूरजपुर जिले की व्याख्याता निशा सिंह और सहायक शिक्षक एलबी दिनेश कुमार साहू, सरगुजा जिले की व्याख्याता अनामिका चक्रवर्ती और व्याख्याता एलबी अंचल कुमार सिन्हा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल लहरे और सहायक शिक्षक एलबी रमेश कुमार साकेत का नाम शामिल है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क