Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हिजबुल्लाह के बम हमले में 4 इजरायली सैनिकों की मौत, कई अन्य घायल

Follow

Published on: 04-10-2024

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जंग जारी है. इजराइल आए दिन हिजबुल्लाह और हमास के आतंकियों को मार रहा है. हाल ही में ईरान ने इजराइल पर 200 से ज्यादा रॉकेट से हमला किया था. इस बीच इजरायली सेना ने नई जानकारी देते हुए कहा है कि हमने बेरूत में हिजबुल्लाह के संचार और खुफिया अड्डे पर बमबारी की है। इजराइली मीडिया ने नई जानकारी साझा करते हुए कहा कि मारून अल-रास के गोलानी में ब्रिगेड की एक इकाई में हिजबुल्लाह द्वारा किए गए विस्फोटक उपकरण में 4 सैनिक मारे गए और अन्य घायल हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिली थी. इजरायली सेना ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों के दौरान गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार डाला था।

गाजा पर हमले जारी हैं

आपको बता दें कि हाल ही में इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा में भारी बमबारी की थी. दरअसल, ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों के बाद इजरायली सेना ने यह बमबारी की। इजरायली सेना के इन हमलों में 51 लोग मारे गए थे. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले के बाद से इजराइल लगातार हमास और हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है. इजराइल आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म कर रहा है. उधर, इजराइल की ओर से भी लेबनान पर लगातार बमबारी की जा रही है। इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. इस हमले में 7 लोग घायल भी हुए हैं.

ईरान के हमले के बाद इजराइल ने हमला कर दिया

आपको बता दें कि हाल ही में लेबनान के सेंट्रल बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी. इस हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बछौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया. लेबनानी सरकारी मुख्यालय पर यह अब तक का सबसे करीबी इज़रायली हमला है। आपको बता दें कि सोमवार 30 सितंबर को ईरान ने इजराइल पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे थे, जिसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की.

 

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क