Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सोनभद्र की 32वीं बैठक का हुआ आयोजन

Published on: 29-04-2025

ब्यूरो चीफ – संतोष कुमार रजक

सोनभद्र। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सोनभद्र की 32वीं बैठक का ऑनलाइन आयोजन दिनांक 29 अप्रैल 2025 को किया गया। बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी सम्मिलित हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजीव अकोटकर, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अध्यक्ष, नराकास, सोनभद्र ने कहा कि ‘राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में एवं राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक आयोजित की गई है। राजीव अकोटकर ने राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 के अनुरूप कार्य योजना बनाकर राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि हम सभी को मिलकर गौरवशाली हिंदी भाषा की सांस्कृतिक पहचान से देश की भाषाई संस्कृति को और समृद्ध करते रहना है।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए अनिल श्रीवास्तव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी रिहंद ने राजभाषा की उपलब्धियों से सभी सदस्य कार्यालय को अवगत कराया एवं नए तिमाही रिपोर्ट के प्रारूप के अनुसार कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में केंद्रीय विद्यालय, एनटीपीसी सिंगरौली, एल आई सी, रॉबर्ट्सगंज, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न कार्यालयों द्वारा राजभाषा की उपलब्धियों से समिति को अवगत कराया गया। बैठक में सभी कार्यालयों के राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई, सदस्य कार्यालयों से हिन्दी साफ्टवेयर के अधिकाधिक प्रयोग की अपेक्षा की गई।

राजभाषा कार्यशाला के माध्यम से सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान राजभाषा नियमों, अधिनियमों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक का संयोजन ओम प्रकाश,वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र द्वारा किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क