Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

25 सितंबर को होगा ग्राम बनखंडा में ऐतिहासिक मेले का आयोजन

Published on: 21-09-2023

ब्रेकिंग हापुड़: (रविंद्र सक्सेना संवाददाता)

उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद हापुड़ के गांव बनखंडा में लगभग 500 वर्षों से लगातार श्री अजगर बसंती माता शक्तिपीठ बनखंडा का मेला और दंगल का आयोजन होता आ रहा है 500 वर्ष पूर्व की बात है की रियासत में भयंकर महामारी ने कोहराम मचा दिया था चारों तरफ मौत का तांडव होने लगा उसे समय ग्राम बनखंडा में एक महा यज्ञ करने का आदेश जारी किया और ग्राम बनखंडा की पवित्र भूमि जहां पर मां चामुंडा देवी पहले से विद्यमान थी यहां पर जनकल्याण के लिए एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया सारी रियासत की जनता यहां आमंत्रित कर यज्ञ में आहुति देने के लिए इकट्ठा हुई विशाल यज्ञ रियासत के कुलगुरु पंडित जगन्नाथ प्रसाद तिवारी जी द्वारा संपन्न कराया गया आहुति देने के लिए गांव के एक त्यागी परिवार से दो कन्याए भी शामिल हुई जिनके नाम अजगर और बसंती थे यज्ञ की पूर्ण आहुति के समय दोनों कन्या अजगर और बसंती के शरीर में अग्नि प्रकट हो गई और देखते ही देखते दोनों कन्याओं ने हवन कुंड में समाधि लेकर अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दे दिया इन दोनों कन्याओं के परमधाम जाने से कुछ समय बाद ही चारों ओर बादल छा गए और झनझनाहट वर्षा शुरू हो गई और कुछ दिनों में ही महामारी से राहत मिल गई तब से लेकर आज तक कुचेसर रियासत क्षेत्र की और दूर-दूर से श्रद्धालुओं श्री अजगर बसंती माता की पुण्य स्मृति में माता मेला और दंगल का आयोजन किया जाता है दूर-दूर से बहन और बेटी यहां आकर पूजा अर्चना करती हैं मान्यता है कि यहां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं इस वर्ष मेले को सकुशल बनाने का नेतृत्व बसंती माता मंदिर शक्तिपीठ बनखंडा में ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र , सुधीर त्यागी जी ,मोनू त्यागी जी ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रंकुश त्यागी, रिंकू विश्वकर्मा , पंडित अंशुल शर्मा, मास्टर सुशील शर्मा आदि करेंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क