Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

24 घंटे में एक साथ 3-3 चोरी की घटनाओं का हुआ उद्भेदन

Follow

Published on: 29-12-2023

सीसीटीवी से लैस होंगे प्रमुख चौक-चौराहे : एसपी डॉ. बिमल कुमार

सरायकेला-खरसावां (झारखंड)। वर्ष के अंतिम सप्ताह में जिले में एक साथ तीन जगहों पर चोरी हुई और पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया आखिर हो भी क्यों न जब थाना प्रभारी ही छुट्टी पर हों।

घटना 26 दिसंबर की है जब पुलिस मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरायकेला थाना के पास ही अलग-अलग तीन जगहों पर कुछ ही घंटे के अंतराल पर लगातार चोरियां होने लगी। एक ही दिन में कुछ ही घंटे के अंतराल में पुलिस को खबर मिली की अनंत ज्वैलर्स, एक मंदिर और एक होटल का एल्बेस्टर तोड़कर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया है।

घटना की जानकारी जैसे ही एसपी डॉ बिमल कुमार को हुई तो उन्होंने सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर श्रीनिवास के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें 4 एस.आई, 3 हवलदार और 4 सिपाही को भी शामिल किया गया। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए मात्र 24 घंटे में ही दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के महज 24 घंटे में हुई इस शानदार रिकवरी से डॉ बिमल एक बार फिर से चर्चा में आ गए। जिले के लोग आश्चर्यचकित रह गए कि थाना प्रभारी की अनुपस्थिति के बावजूद स्पेशल टीम ने तुरंत ही तीनों घटनाओं का उद्भेदन करते हुए चोरी के सभी सामानों को जप्त भी कर लिया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ बिमल कुमार ने कहा कि दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक शातिर चोर है और उसके विरुद्ध सरायकेला थाने में इसी वर्ष लगातार तीन मामले दर्ज किए गएं हैं। उन्होने कहा कि पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है और सभी को सम्मानित भी किया जाएगा।

सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी

जिले की सुरक्षा को लेकर लगातार कुछ न कुछ नया करने की सोच रखने वाले डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये वर्ष में मेरा सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान के मालिकों से अनुरोध होगा कि आप अपने दुकानों, फैक्ट्री और गोदामों में सीसीटीवी जरूर लगाएं ताकि किसी भी घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होने कहा कि अब सीसीटीवी बहुत आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है साथ ही यह एंड्रॉयड मोबाईल से भी कनेक्ट हो जाता है ताकि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान की निगरानी कर सके।

डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये साल में सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर व्यापारियों के साथ जिले के विभिन्न थानों में एक बैठक भी बुलाई जाएगी।

उन्होने कहा कि विभिन्न कंपनियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी फुटेज भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी घटना और दुर्घटना के बाद पुलिस को शीघ्र कार्रवाई में मदद मिलती रहेगी।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क