Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

23वें झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार, 1714.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास

Follow

Published on: 14-11-2023

23वें झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार, 1714.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास

23वें झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस को लेकर झारखण्ड तैयार

1714.44 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, पॉलिसी और योजनाओं का होगा शुभारंभ

18 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर

रांची (झारखंड)। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा। समारोह अपराह्न दो बजे शुरु होकर अपराह्न 03:30 बजे समाप्त होगा।

नई योजनाएं और पॉलिसी होंगी लांच

राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे। लांच होने वाली पॉलिसी में झारखण्ड स्टार्ट-अप पॉलिसी, 2023, झारखण्ड MSME प्रमोशन पॉलिसी, 2023, झारखण्ड निर्यात पॉलिसी, 2023 और झारखण्ड आईटी, डाटा सेंटर तथा बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, 2023 शामिल हैं। वहीं अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जाएगी।

किशोरियों और खिलाड़ियों को सम्मान, हुनरमंद को ऑफर लेटर

राज्य स्थापना दिवस पर सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,55,652 किशोरियों को 261 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 खिलाड़ियों के बीच लगभग 02 करोड़ पुरस्कार राशि का वितरण होगा। कार्यक्रम स्थल में श्रम विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला में 18,034 हजार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रीगण सौंपेंगे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क