Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी

Published on: 23-04-2025

समाजसेवा करने वाली 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित

नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ की एडीएम के जरिए हुई पूर्णाहुति

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

बेटियों के लिए सिलाई मशीन, अटैची, कलश, कंबल, जेवर, साड़ी, श्रृंगार का सामान आदि दान दाताओं ने दिया

रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम पर हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की जहां बुधवार को पूर्णाहुति हुई, वहीं 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई। एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 18 निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 20 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

नगवां ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, संदीप सिंह चंदेल आदि प्रमुख लोग विवाह के साक्षी रहे। यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी गई। लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन, छात्र शक्ति के उमाशंकर सिंह की ओर से बेटियों को अटैची, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह उर्फ राय साहब) द्वारा बेटियों के लिए कलश, जीयर स्वामी बक्सर की ओर से वर के लिए घड़ी उपलब्ध कराई गई है।

शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा वर के लिए गमछा व वधुओं के लिए चूड़ा दिया गया। समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है।

आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, खुशबू मौर्या, उदय मौर्य, साध्वी कृष्णावती, संगीता, दीनदयाल केसरी, मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद मौर्य, श्री राम, गुप्तेश्वर, शिवकुमार केशरी, राममूरत गुप्ता, भरत सिंह कुशवाहा, शिवशंकर, मुन्ना बाबा,कालो देवी, हीरा सिंह, सुभराम आदि लोग मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क