Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

पाकिस्तान और अफगान सेनाओं के बीच सीमा पर हिंसक भिड़ंत, मारे गए 16 अफगानी लड़ाके

Follow

Published on: 10-10-2024

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर भिड़ंत हो गई है। इस दौरान अफगानिस्तान के 16 लड़ाके मारे गए हैं। साथ ही 27 अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह भिड़ंत पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा के पास हुई। पाकिस्तानी सैनिकों और अफगान तालिबान लड़ाकों के बीच हिंसक झड़प से सीमा पर भारी तनाव पैदा हो गया है। यह संघर्ष ऐसे वक्त हुआ है, जब दोनों देशों के बीच रिश्ते लंबे समय से बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह झड़प बाड़ लगाने को लेकर हुई है।

मीडिया में आज आई खबर के अनुसार पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच काफी देर तक यह खूनी संघर्ष जारी रहा। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, यह झड़प उस वक्त हुई जब अफगान पक्ष ने पाक-अफगान सरहद के नौश्की-गज़नी सेक्टर में एक सीमा चौकी पर हमला किया। इसके जवाब में, पाकिस्तानी सेना ने अफगान चौकियों पर जोरदार जवाबी हमला किया, जिससे अफगान तालिबान को भारी नुकसान हुआ। यह गोलीबारी उस वक्त हुई जब पाकिस्तानी फौज बाड़ की मरम्मत के काम में लगी हुई थी।

सीमा सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने किया ऐलान

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर अब लगातार कड़े कदम उठा रहा है। वह ऐसा करना आगे भी जारी रखेगा और उसके सुरक्षा बलों ने देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा अफगानिस्तान की ओर से इस आक्रमण का निर्णायक जवाब दिया। अफगान बलों की ओर से बिना उकसावे के आक्रमण का यह पहला मामला नहीं था। पिछले महीने, अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर अफगानिस्तान के प्लोसिन क्षेत्र से भारी हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी थी। आठ और नौ सितंबर की रात को हुई लड़ाई में अफगान तालिबान के कम से कम 16 लड़ाके मारे गए और 27 अन्य जख्मी हो गए।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क