Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

BOKARO : नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा, विशेष अभियान में 09 वाहन जप्त

Follow

Published on: 16-07-2025

अन्य वाहनों के विरुद्ध भी हुई कार्रवाई, कुल 20 वाहनों से ₹50,600/- जुर्माना वसूला

बोकारो (झारखंड)। बुधवार को डीसी श्री अजय नाथ झा एवं एसपी श्री हरविंदर सिंह के निर्देश पर चिन्मया विद्यालय, अयप्पा स्कूल एवं जी.जी.पी.एस. स्कूल, सेक्टर-5 के निकट सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, चास (सदर) सुश्री प्रांजल ढांडा एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात श्री विद्याशंकर द्वारा किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी, यातायात – पु०नि० नितिश कुमार तथा यातायात थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अभियान के क्रम में कुल 09 दोपहिया वाहनों को नाबालिग चालकों द्वारा परिचालित करते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों को जप्त कर यातायात थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। संबंधित सभी मामलों में अभियोजन प्रतिवेदन तैयार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, वाहन जांच के दौरान स्कूल वैन/टेम्पो में क्षमता से अधिक बच्चों को असुरक्षित तरीके से बैठाने, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा तथा काले शीशे लगे वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

इस क्रम में कुल 20 वाहनों से ₹50,600/- का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान विद्यालयों के आसपास सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता एवं सख्ती दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क