Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आसपास के गांवों में किया गया एक लाख पौधों का वितरण

Published on: 20-09-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास अपने सामाजिक दायित्व के प्रति सदैव सजग रहा है फलस्वरूप नगर व आसपास के इलाकों में हिण्डाल्को सीएसआर विभाग द्वारा अनेकानेक सामाजिक सरोकार के कार्यों का सफलतापूर्वक अनवरत संचालन किया जा रहा हैं। पर्यावरण को हरा-भरा रखने तथा ग्रामीणों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को फलदार वृक्ष जैसे आम, केला, अमरूद, अनार, नीबू, करौंदा, आंवला, सहजन, कटहल, शरीफा, शहतूत, पपीता एवं इमारती वृक्षारोपण हेतु सागौंन, महोगनी, कटसागौन, सीरस, शीशम, बांस का वितरण म्योरपुर विकास खण्ड के रनटोला, बराईडाड़, सुपाचुआ, नवाटोला, लौवन्द, बलियरी, देवरी, किरवील, नधिरा, लीलाडेवा, अनजानी, सिन्दुर, बकरिहवा, धरतीडाड़, बबनडीहा, करहिया, रासपहरी, कुण्डाडीह, गड़िया, कुसम्हा, औंरहवा, डडीहरा, आरंगपानी, हरहोरी, परनी को मिलाकर कुल 25 गाँवों में 42253 पौधों का वितरण किया गया। दुद्धी विकास खंड के दिघुल, बघाडु, निमियाडीह, करमडाड़, मनबसा, झारोखुर्द, कटौन्धी, डुमरडीहा, झारोकला, पकरी, हुमेलदोहर, केवाल, छतवा, सुखड़ा, छतरपुर, जोरूखांड़, फुलवार समेत 17 गांवों 32860 पौधों का वितरण किया गया। बभनी विकास खण्ड के चैनपुर, भंवर, नवाटोला, घघरी, बभनी, करक्छी, खोतोमहुआ, चकसानी, मचबंधवा, पुरान, चैनपुर, कोंगा, बहेराडोल गांवों में 27224 पौधों का वितरण किया गया। इस तरह दुद्धी तहसील के दुद्धी, बभनी और म्योरपुर ब्लॉक में कुल 102373 पौधों का वितरण हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया गया।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क