Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

हर घर सोलर अभियान

Published on: 10-10-2023

हर घर सोलर अभियान

लखनऊ 09 अक्टूबर 2023 (सूचना विभाग), परियोजना अधिकारी यूपीनेडा लखनऊ ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार की सोलर एनर्जी पालिसी 2022 के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप संयन्त्र (आवासीय / गैर आवासीय) की स्थापना हेतु आज ‘हर घर सोलर अभियान” के अन्तर्गत एक बूथ कैंप का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर किया गया।
इस मौके पर परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा लखनऊ, श्री खुर्शीद फारूक द्वारा कैंप में आये हुए सभी अतिथियों को ऑनग्रिड सोलर पावर प्लान्ट की महत्ता पर बल देते हुए आवाहन किया गया कि अधिक से अधिक ऑनग्रिड सोलर पावर प्लान्ट की स्थापना कराये जिससे प्रदूषण में काफी कमी होती है। इसके अतिरिक्त उन्होने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान की भी जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि संयन्त्र की स्थापना से बिजली के बिल में काफी कमी होती है एवं कराये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा जनपद में ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना का क्रियान्वयन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इस संयंत्र की स्थापना से पारम्परिक विद्युत की खपत एव निजी विद्युत बिल में कमी की जा सकती है ग्रिड संयोजित रूफटाप सोलर पावर प्लाण्ट संयंत्र नेट मीटरिंग प्रणाली पर आधारित होता है, तथा उत्पादित ऊर्जा का उत्पादन दिन में पारम्परिक ऊर्जा के स्थान पर किया जा सकता है. तथा उत्पादित ऊर्जा का उपयोग की गयी ऊर्जा से अधिक होने पर सरप्लस ऊर्जा को ग्रिड में फीड किया जा सकता है। 01 किलोवाट क्षमता के संयंत्र से लगभग 04 यूनिट प्रतिदिन ऊर्जा उत्पादित होती है। संयंत्र की स्थापना के लिये भवन की छत पर अनुमानतः 10 वर्गमीटर दक्षिण दशा में छायामुक्त स्थल उपलब्ध होना चाहिए। संयंत्र पर भारत सरकार द्वारा 01 से 03 किलोवाट क्षमता तक रू0 14588/- एवं 03 से अधिक व 10 किलोवाट क्षमता तक रू0 7,294 /- प्रति किलोवाट की दर से अनुदान देय है। भारत सरकार के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा भी रू0 15,000/- प्रति किलोवाट की दर से अधिकतम रू० 30,000/- का अनुदान देय है। अनुदान की धनराशि का भुगतान यूपीनेडा के वेबपोर्टल पर इम्पैनल्ड फर्मों से संयंत्र स्थापित कराये जाने पर ही देय होगी संयंत्र के संबंध में अधिक जानकारी परियोजना कार्यालय यूपीनेडा, विकास भवन, लखनऊ अथवा दूरभाष संख्या 9415809056 पर प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
———————–
मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क