Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि शद्धिकरण की जरूरत – अभिलाष कौशल

Published on: 15-11-2023

स्वामी प्रसाद के बयान पर भाजपाइयों में उबाल

रायबरेली। मां महालक्ष्मी पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है । भाजपा नेताओं ने उनके बयान को लेकर उनके मानसिक संतुलन पर सवाल खड़ा किया है । पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बुद्धि शुद्धिकरण की जरूरत बताई है।

भाजपा नेता ने सपा नेता के बयान की निन्दा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की । बैठक में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान सनातन धर्म समाज में विद्वेष पैदा करने वाले हैं। भारतीय त्योहारों और हिन्दू धार्मिक ग्रंथों पर लगातार उनके बयान से सामाजिक समरसता को खतरा पैदा हो रहा है।

ब्राह्मण जाति पर उनकी टिप्पणी समाज में विद्वेष पैदा कर रही है । ऐसी दशा में उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जरूरत है । भाजपा नेता ने कहा कि उनके बयान से लगता है कि उनकी मति भ्रष्ट हो गई है । इसलिए उनके बुद्धि के शुद्धिकरण की जरूरत है ।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनेता या सामाजिक व्यक्ति की ऐसी भाषा उनके मानसिक दिवालियापन एवं कुंठा को प्रदर्शित करती है । उनके परिवार के लोगों को उनका मानसिक इलाज कराना चाहिए ।

इस मौके पर विशेष रूप से राजेन्द्र प्रसाद यादव , विजय पाल , मनीष कौशल , अमरेश पासी , राहुल पासी , शुभम साहू , ज्ञानेंद्र यादव , अरविंद शर्मा , ऊंचाहार भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , विनीत कौशल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क