Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के आयोजन मे चौहान गुट व्यापारी टीम ने किया श्रम दान

Published on: 01-10-2023

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने सुबह बालाजी मंदिर खीरों के बाहरी परिसर सामने घास साफ सफाई सहित झाडू लगा कर दो घंटे का किया श्रम दान

रायबरेली। 2 अक्टूबर से एक दिन पूर्व स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक स्थल पर जहां जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने श्रम दान किया वही व्यापार मंडल चौहान गुट ने भी कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर टीम पदाधिकारियों के साथ श्रमदान किया। इस मौके पर लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी।

ज्ञात हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री जी के इस महत्वपूर्ण संकल्प की प्रदेश अध्यक्ष ने सराहानीय बताते हुए आज मुंशीगंज स्थल पर टीम के साथ पहुंच कर श्रम दान किया।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने बताया कि चौहान गुट टीम सदैव प्रदेश सहित जनपद रायबरेली मे सराहनीय करते हुए जहां लावारिस शवों को जलवाने का कार्य करता है वही प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण संकल्प को लेकर अपने टीम के पदाधिकारियों सहित टीम के हजारों सदस्यों को श्रम दान का आग्रह किया।

वही एक जिले के पदाधिकारियों की टीम शहीद स्थल पहुंचकर सबके साथ मिलकर श्रम दान किया। स्वच्छता के इस श्रम दान से लोगों को संदेश पहुंचेगा कि लोग न केवल अपने गांव, नगर और जनपद को स्वच्छ बनाएं बल्कि इसके साथ ही साथ अपने तन और मन को भी शुद्ध करके सामाजिक स्वच्छता भी लाने का प्रयास करे।

ज्ञात हो कि इसी कार्यक्रम अंतर्गत प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी जिलाधिकारी के साथ सुपरमार्केट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और श्रमदान किया। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने सुबह 7 बजे बालाजी मंदिर खीरों के बाहरी परिसर के सामने घास की साफ सफाई सहित झाडू लगा कर दो घंटे का श्रम दान किया वही बगल के सचान मेडिकल स्टोर बगल मे साफ सफाई का अभियान चलाकर स्वछता का संदेश दिया गया।

चौहान गुट प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने कहा कि हमे प्रतिदिन अपने आसपास साफ सफाई करना चाहिए इस इस श्रम से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा वही इस श्रम के लिए लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। वही प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कहा शहीद स्थल सहित पार्क व अपने साफ सफाई हमारा कर्तव्य है, इसे निरंतर जारी रहना चाहिए। इस मौके टीम ने शहीदों को भी नमन किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी. सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एस के सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा यादव, प्रदेश सचिव संदीप पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री अमित मिश्रा, जिला संगठन मंत्री मो0 आरिफ, मनीष त्रिपाठी आदि।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क