Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सुयोग्य, जरूरतमंद तक पंहुचाया जा रहा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, प्रयास है कि एक भी सुयोग्य व्यक्ति लाभ लेने से वंचित नहीं रहें : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

Follow

Published on: 24-12-2023

‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 5 प्रखंड के 7 पंचायत में आयोजित हुआ पंचायत स्तरीय शिविर

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में आज 5 प्रखंड के 7 पंचायत शिविर का आयोजन किया गया।

पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर माननीय विधायकगण ने आमजनों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपकी समस्याओं का समाधान और निराकरण को लेकर आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार की विशेष पहल के द्वारा आमजनों को अपने ही पंचायत में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के साथ नई योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के विधिवत तरीके के बारे में बताया जा रहा है ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि ‘आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम’ का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना है। अपनी समस्याओं को लेकर बेझिझक शिविर में आएं, योजनाओं का भी लाभ लें । पंचायत स्तरीय शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जा रहा, कई योजनाओं को ऑन द स्पॉट स्वीकृति दी जा रही।

पंचायत स्तरीय शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप, वन अधिकार पट्टा, भूमि से संबंधित नामलों का निष्पादन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुवन योजना, सर्वजन पेंशन योजना आदि शामिल हैं।

इसके अलावा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजनों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति इन सभी सजग बने और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क