Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सिक्खों की बात करूं तो भारत सिखों के लिए तो गुरुघर है-सरदार पतविंदर सिंह । अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 12-10-2023

सिक्खों की बात करूं तो भारत सिखों के लिए तो गुरुघर है-सरदार पतविंदर सिंह । अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

सिख भारत को ही अपनी मातृभूमि और पुण्यभूमि मानता।

विदेशी देशों में मुट्ठीभर सिरफिरे खालिस्तानियो की हरकतों को भारत के सामान्य राष्ट्रभक्त सिखो से जोड़ना वास्तव में किसी अपराध से कम नहीं माना जाएगा।

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज खालिस्तान आतंक के पीछे असल में सिख नहीं है बल्कि सिक्खो जैसी वेशभूषा पहनकर सिख और भारत को बदनाम करने वाले विदेशी ताकतो की एजेंट हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 9वर्षों में तमाम बार हरमंदिर साहिब स्वर्ण मंदिर सहित देश के प्रमुख गुरुद्वारों में जाकर माथा टेक चुके हैं वह विशेष रूप से सिखों की देशभक्ति,बहादुर,सेवा और समर्पण को रेखांकित करते आए हैं। भारत का कोई भी नागरिक पंजाब, पंजाबियों और सिखों के बिना अपने देश की कल्पना नहीं कर सकता।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि जिस देश की आजादी के लिए सिखों ने 80% कुर्बानियां दी वह सिख देश विरोधी कभी नहीं हो सकता।इधर हाल के दौर में विभिन्न विदेशी देशों में मुट्ठीभर सिरफिरे खालिस्तानियो की हरकतों को भारत के सामान्य राष्ट्रभक्त सिखो से जोड़ना वास्तव में किसी अपराध से कम नहीं माना जाएगा।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि भारत के सिखों की भारत को लेकर निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाने का सवाल ही नहीं पैदा होता। सिख पंथ की स्थापना ही राष्ट्र पर जी जान न्यौछावर करने के संकल्प के साथ हुई थी।सिख स्वाभिमानी, संतोषी,वीर और समावेशी है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि अगर बात सिक्खों की करूं तो भारत सिखों के लिए तो गुरु घर है इसलिए इसके प्रति उनकी अलग तरह की निष्ठा तो रहती ही है दुनिया के किसी भी भाग में बसा सिख भारत को ही अपनी मातृभूमि और पुण्यभूमि मानता है दरअसल भारत और सिख एक दूसरे के पर्याय हैं सिखों के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अंत में कहा कि भारत के सिखों को खालिस्तान से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है इन में से ज्यादा ड्रग तस्करी में लगे हैं और उन्होंने खालिस्तान का चोला ओढा रखा है इस तत्व को समझना ही होगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क