Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

साइकिल पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे! विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने हरदोइया लालनगर के 4 मेधावियों को प्रदान की साइकिल

Published on: 19-08-2024

आपका विधायक आपके द्वार जनसुनवाई शिविर, हरदोइया लालनगर वासियों ने रखे विकास सम्बंधित सुझाव

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सतत प्रयासों से जनसमस्याओं के समाधान का संकल्प निरंतर सिद्ध कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत हरदोइया लालनगर में 84वें ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री आवास सम्बंधित -25, सड़क निर्माण सम्बंधित -3, स्वच्छता, साइकिल और सोलर लाइट सम्बंधित 1-1 आवश्यकताओं से अवगत कराया।

साथ ही ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले हरदोइया लालनगर के 2 मेधावियों रजनीश यादव (88%) तथा हिमांशु यादव (83.2%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 2 मेधावियों कशिश राजपूत (72.4%) और अनुष्का यादव (67.4%) को साइकिल, दीवार घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान भाजपा सेक्टर संयोजक प्रभात, बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार पंकज एवं महेश प्रसाद, प्रेम चन्द्र पुष्कर, पूर्व प्रधान अजय भान एवं कौशलेन्द्र सिंह, BDC अंकित कुमार गौतम, पूजा शर्मा, मीरा एवं हिमांशु राजपूत को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर की पहचान ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताजा – पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह, चन्द्र भान, वीरेन्द्र रावत, योगेन्द्र कुमार, महेश लोधी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क