Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सहकारी समिति के सचिव की मनमानी से किसान परेशान

Published on: 06-10-2023
पाटन-उन्नाव।प्रदेश की सरकार भले ही किसानों की आय दाेगुनी करने के लिए प्रयासरत हाे लेकिन विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते किसान अपनी बदहाली पर किस तरह आंसू बहा रहे हैं इसकी बानगी बीघापुर तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सुमेरपुर में देखने काे मिली। जहां समिति के सचिव की मनमानी से किसानों काे खाद के लिए दर दर भटकना पड रहा है। आलम यह है कि सचिव अपनी मर्जी से समिति का ताला खाेलते हैं और बंद करके चले जाते हैं।
मामला बीघापुर तहसील क्षेत्र के सुमेरपुर स्थित साधन सहकारी समिति का है। यहां पर खाद हाेते हुये भी किसानों काे दर दर भटकना पड रहा है। यहां तैनात सचिव अंकुर सिंह अपनी मर्जी से आते हैं और अपने चहेते किसानों काे खाद देकर वापस चले जाते हैं। यहां किसान खाद के लिए दर दर भटक रहे हैं। किसानों की इस समस्या काे देखते हुये शुक्रवार की दाेपहर 11.30 बजे सहकारी समिति की पडताल की गयी ताे यहां ताला बंद मिला। सचिव अंकुर सिंह से बात करने के लिए फाेन मिलाया गया फाेन बंद था। यहां खाद के लिए इंतजार कर रहे  किसान राजाराम, रामभूषन, प्रमाेद कुमार आदि ने बताया कि सुबह 10 बजे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन सचिव नही आये। तीन दिन से खाद के लिए चक्कर काट रहे, सचिव कब आते कब चले जाते इसकी जानकारी तक नही मिल पाती। इस संबंध में सुमेरपुर बीडीओ संध्यारानी से बात की गयी ताे बताया कि समिति का निरीक्षण करेंगे यदि सचिव  की मनमानी से किसान परेशान है ताे कार्रवाई की जाएगा

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क