Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सरपंच के परिजनों ने दिखाई दबंगई, न्यूज रिपोर्टर की मारपीट, मोहनगढ़ पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

Follow

Published on: 14-12-2023

मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोर की महिला सरपंच के परिजनों ने दबंगई दिखाते हुए एक न्यूज रिपोर्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रिपोर्टर ने मोहनगढ़ थाने में घटना की रिपोर्ट की गई, लेकिन पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंगों के विरुद्ध अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। इस घटना को लेकर पीड़ित न्यूज रिपोर्टर ने एसपी साहब से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित न्यूज रिपोर्टर सौरभ गंगेले निवासी मालपीथा ने बताया है कि वह 12 दिसंबर को खबर बनाने के लिए ग्राम गोर पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य की खबर बनाने के लिए गया था। वहां पर महिला सरपंच श्रीमती रेखा साहू के परिजन अरबिन्द उर्फ मिंटू साहू, कल्लू साहू व आग्रह साहू ने न्यूज रिपोर्टर के साथ गाली गलौज व झगड़ा करने लगे। पीड़ित ने गाली देने से मना किया तो आग्रह साहू ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई और पीड़ित की इन लोगों ने मारपीट कर दी।

पीड़ित घटना की रिपोर्ट करने के लिए मोहनगढ़ पुलिस थाना में गया। जहां पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल तो करा दिया लेकिन मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध अब तक मामला दर्ज नहीं किया। मामला दर्ज नहीं होने पर न्याय की आस में पीड़ित न्यूज रिपोर्टर एसपी कार्यालय टीकमगढ़ में पहुंचा, जहां एसपी साहब रोहित काशवानी को आवेदन देते हुए अनावेदकों के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क