Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सदर विधायक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

Published on: 02-10-2023

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ग्यारह नवजात बालिकाओं को बेबी किट किया गया वितरण

सोनभद्र। सोमवार को सदर विधायक भूपेश चौबे व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी मे स्थित वन स्टाप सेन्टर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके कृतियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में ग्यारह नवजात बालिकाओं के माताओ को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेबी किट और टावेल वितरण किया गया।

सदर विधायक द्वारा संबोधन करते हुए कहा गया की जिला प्रोवेशन कार्यालय द्वारा जनपद स्तर पर बच्चों व महिलाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया की यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो हम सबके द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जायेगा।

ओमप्रकाश त्रिपाठी द्वारा संबोधन में कहा गया की हम सभी को इन दोनो महापुरुषों के दिखाएं रास्ते का सदैव अनुशरण करना चाहिये। जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा मौके पर उपस्थित माननीयगण का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा किया गया।

इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, सदस्य अमित सिंह चन्देल, रंजना चौबे, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिला सिंह पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति के उमेश पाठक, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, आकड़ा विश्लेषक विपिन कुमार कनौजिया, वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, उमा चतुर्वेदी, तनु सिंह, आकांक्षा, नर्स स्टाप आदि उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क