Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

सड़क हादसे में कार चालक सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Published on: 04-07-2024
  • मुरादाबाद स्थित मूंडापांडे़ पर रोड़बेस बस ने कार को रौंदा पांच लोगों की दर्दनाक मौत परिजनों में मची चीखपुकार

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर स्वार सड़क हादसे में हज करके वापस लौट रहे हाजी पिता और तीन बेटों समेत गाड़ी चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सड़क हादसे में महिला और मृतक का छोटा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायलों को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों में चीखपुकार मच गई है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी 60 वर्षीय अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून बेगम हज के लिए गई थीं। बुधवार को हज करके घर वापस आ रहें थे। घर से हाजियों को लेने के लिए उनका 45 वर्षीय बेटा नक्शे अली, 38 वर्षीय बेटा आरिफ उर्फ महबूव अली, 20 वर्षीय बेटा इंतेकाफ अली, बेटा आसिफ अली और गांव का ही कार चालक 30 वर्षीय एहसान अली पुत्र नामे अली घर से दिल्ली गए थे। वापस लौटते समय रामपुर मुरादाबाद स्थित मुंडापांडे़ पर कार को रोड़बेस बस ने रौंद दिया। जिसमें हाजी समेत पांच लोगो की मौत हो गई। जिसमें मृतक का सबसे छोटा बेटा आसिफ अली और पत्नी जैतून बेगम गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव से मौके के लिए लोग रवाना हो गए हैं। मृतकों के परिजनों में चीखपुकार मच गई।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क