Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन गुदरी मंदिर में हुआ वार्षिक जैन पाठशाला के बच्चों ने तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया

Published on: 01-10-2023

झांसी: नगर के वार्ड डरु भौंडेला स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन गुदरी मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह भारी जनसमूह के बीच संपन्न हुआ। इंद्रों की वेशभूषा में दीपक जैन रेल्वे,रवि जैन कंधारी,सुभाष जैन,पर्व जैन के द्वारा श्रीजी की अभिषेक शांतिधारा की गई।
इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए दया भावना फाउंडेशन के प्रणेता पूज्य जैनमुनि श्री अविचलसागरजी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि जिनेन्द्र भगवान ने भव्य जीवों के कल्याण के लिए चार सूत्र दिए हैं। पहला संसार के समस्त जीवों के लिए मैत्री भाव धारण करो। दूसरा गुणीजनों को देखकर मन में उनके लिए विनय और प्रमोद भाव उत्पन्न होना चाहिए। तीसरा दीन दुखी कष्ट में व्याकुल जीवों के प्रति करुणा और दया का कार्य करो और चौथा सबसे महत्वपूर्ण विपरीत आचरण करने वाले दुर्जन लोगों से माध्यस्थ भाव रखिए। अगर दुनिया का हर व्यक्ति इन चार सूत्रों को अपने जीवन में अंगीकार कर ले तो उसका आज और कल सुधर जाएगा।
इसके पूर्व धर्मसभा में ध्वजारोहण सौरभ जैन ‘गुदरी’ व हिमांशु जैन ‘हनी’ ने किया। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज एवम् गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवम् दीप प्रज्जवन का सौभाग्य बाबूलाल नायक,हुकुमचंद जैन ‘दुमदुमा’, ललित जैन अछरौनी,राजेंद्र जैन पीएनबी,राजीव जैन सिर्स ने किया। मुनिश्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य गुदरी जैन मंदिर के प्रबंधक सनत कुमार जैन, महेन्द्र जैन, धरणेंद्र जैन ‘डॉली’ को प्राप्त हुआ।
धर्म के संस्कारों हेतू संचालित गुदरी जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा उमास्वामी विरचित संस्कृत भाषा के प्राचीन जैन मोक्ष शास्त्र तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया। अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जैन ‘सिर्स’, भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष परनतप शर्मा के द्वारा पर्युषण पर्व के दौरान दस दिन उपवास व्रत आदि करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया। विधिविधान पूर्वक अभिषेक सहित समस्त मांगलिक क्रियाएं पं.विनोद जैन शास्त्री बबीना ने एवम् श्रीमति दीक्षा जैन एवं कु.शालू जैन ने भक्तिभाव पूर्वक पूजन संपन्न कराई। इस अवसर पर संजय सिंघई,सौरभ जैन सर्वज्ञ एवम् गौरव जैन नीम ने धर्म प्रभावना के कार्य हेतू बशु जैन को सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ जिनेन्द्र जैन,रमेश जैन अछरौनी,अशोक जैन नीम,दिनेश जैन डीके,खुशाल जैन,मनोज सिंघई,विवेक नायक,पंकज जैन एलआईसी,नीरज जैन,विमल जैन बड़ागांव, सुकमाल जैन,संजय जैन,राहुल जैन माची,नितिन जैन मुनमुन, वीरेन्द्र जैन बुडपुरा,प्रभात जैन,राजीव जैन,जिनेन्द्र जैन,दिनेश जैन गैस,अनंत जैन,अमन जैन विरागप्रिय,गौरव जैन जैनम,सचिन सर्राफ,दिव्यांश जैन,अनूप जैन सनी,शुभम जैन जैरी,मयंक जैन लाला,रवि जैन,यश सिंघई,शुभम जैन छोटू,जयंती जैन,पूजा जैन,शशि जैन,सिद्धि जैन,आकांक्षा जैन,विशाखा जैन,शिल्पी जैन,आकृति जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। वी.के.जैन आईएफएस,निवर्तमान सभासद राजेश जैन द्वारा 10 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक सुप्राचीन अतिशय क्षेत्र करगुंवाजी में आयोजित होने वाले श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया। मंगलाचरण श्रीमति अर्चना जैन,प्रगति जैन, प्रवेष्टि जैन,प्रियंका जैन, रिद्धि जैन,परी जैन,आरती जैन ने किया। संचालन अंचल जैन लवी एवम् आभार धरणेंद्र जैन डॉली ने व्यक्त किया। अंत में जानकारी देते हुए सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि मंगलवार 3 अक्टूबर को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन कटरा मंदिर से श्रीजी की विशाल रथयात्रा उपरांत वार्षिक कलशाभिषेक होगा।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क