Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

श्रद्धालुओं ने जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक शांतिधारा कर विश्वशांति की भावना भायी

Published on: 20-09-2023

झांसी: नगर में पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के अवसर पर द्वितीय दिवस सभी जिनालयों में सुबह से ही जिनालयों में भक्ति उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के द्वारा जिनेन्द्र प्रभु के समक्ष विश्वशांति की भावना भाते हुए “उत्तम मार्दव धर्म” की आराधना की गई।करगुंवा क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित श्री दिगम्बर जैन चंद्रोदय तीर्थ पर विराजमान भव्य समवसरण में श्री चंद्रप्रभु भगवान का विधिविधान पूर्वक अभिषेक शांतिधारा,पूजन गौरव जैन “जैनम”, सजल जैन “चैनू”,अंशुल जैन,अंकित सर्राफ,सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया। श्रीमति निकिता जैन ने महार्घ समर्पित किया।
गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में श्री जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक पूजन संजय सिंघई, अलंकार जैन,दिनेश जैन डीके,मनोज सिंघई,गौरव जैन नीम, वरुण जैन,दीपांक सिंघई,सचिन सर्राफ,आशीष जैन माची,दिव्यांश जैन,अनिल जैन कल्लू ,शुभम जैन छोटू ,सौरभ जैन गीतकार,शुभम जैन जैरी,सौरभराज जैन,अनूप जैन सनी, मयंक जैन लाला,अविनाश मड़वैया,रवि जैन,विकास जैन चिरगांव,मनोज नायक सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बड़े ही भक्तिभाव पूर्वक किया। इस दौरान युवा समाजसेवी सौरभ जैन सर्वज्ञ ने “उत्तम मार्दव धर्म” को परिभाषित करते हुए ने बताया कि जिस प्रकार अंक के अभाव में शून्य का कोई महत्व नहीं होता उसी प्रकार मृदुता के अभाव में किसी भी धार्मिक क्रिया का कोई महत्व नहीं। अपने मुख से अपनी प्रशंसा करना ये अहंकार की घोषणा एवम् दूसरों के मुख से अपनी प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होना ये अहंकार की पुष्टि हैं। मार्दव धर्म को स्वीकारें, यह मार्दव धर्म पापों को नाश करने वाला है, भावों को निर्मल बनाने वाला है, बैर को नाश करने वाला है,बुद्धि का संरक्षक है। अपना उत्थान करने के लिए हर व्यक्ति को अभिमान का त्याग करना चाहिए।

श्रद्धालुओं ने जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक शांतिधारा कर विश्वशांति की भावना भायी

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क