LIVE राष्ट्रीय संस्करण Sunday, 25 October 2026 ई-पेपर | publicvoicenewsnetwork.in

जनता की आवाज़ • सत्य की सेवा • बिना डर, बिना समझौते

ताज़ा खबर
सूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगासूरत में निर्मिति आर्ट एग्जिबिशन का अंतिम दिन, 38 कलाकार शामिल212 साल में पहली बार दिखे दुर्गा के स्वर्ण आभूषणनेहरू पार्क में आज शास्त्रीय संगीत संध्या, सितार वादन से शुरुआतलेखक गांव में आज से अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, 60 देशों के प्रतिनिधिजेलर 2 ने शनिवार को कमाए 24 करोड़ रुपयेम्यूजिक प्रोजेक्ट में हिमेश का माइक बंद, फिर भी गाते रहेरामायण के गीत मंगल रंग में रहमान अरिजीत की जुगलबंदीधुरंधर का फ्रीडिश प्रीमियर आज शाम सात बजे, हर घर पहुंचेगा
धर्म एवं संस्कृति

शरद पूर्णिमा पर कर्रा में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ

दिनांक: Saturday, 24 October 2026 | समय: 04:51 AM | लेखक: | श्रेणी: धर्म एवं संस्कृति

रतनपुर। खूंटाघाट के ग्राम कर्रा स्थित पाठ बाबा धाम में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस का आयोजन रखा गया है। आयोजन शनिवार 24 अक्टूबर की शाम साढ़े पांच बजे प्रारंभ होगा। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का मुख्य उत्सव मनाया जाएगा और 26 अक्टूबर की शाम साढ़े पांच बजे विश्राम होगा।

यह आयोजन श्री सीताराम दास जी महाराज की सान्निध्य और पाठ बाबा धाम सेवा समिति कर्रा के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर परिसर में अखंड श्री रामचरितमानस पाठ के साथ बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, भव्य जागरण और महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। क्षेत्र की मानस मंडलियां भजनों की प्रस्तुतियां देंगी।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण खीर का महाभोग और श्रद्धालुओं में महाप्रसाद वितरण रहेगा। रात्रि में बाबा की महाआरती के बाद खीर का महाभोग लगाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे धाम का वातावरण भक्तिमय होगा।

तस्वीर: Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)

संबंधित ख़बरें

धर्म एवं संस्कृति

वाल्मीकि विरासत संवारेगी यूपी सरकार, चित्रकूट से अयोध्या तक विकास

25 October 2026

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संजोने और उनके जीवन-दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उत्तर…