Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

व्यापारी एकता दिवस पर चौहान गुट एक सैकड़ा लावारिस शवों की अस्थिओं को गंगा मे करेगा विसर्जित

Published on: 05-10-2023

डीएम हरी झंडी दिखाकर सैकड़ो व्यापारियों की रैली को करेगी रवाना

रायबरेली। देश भर मे आज 5 अक्टूबर को व्यापारी एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद रायबरेली का चौहान गुट व्यापार मंडल इस व्यापारी एकता दिवस को कुछ अलग तरह से समाज मे संदेश देते हुए मानने का आग्रह किया और समस्त जनपद व प्रदेश के व्यापारी बंधुओ की एक रैली का आयोजन करेगा।

इस बार रैली जनपद रायबरेली मे चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व मे उनके व उनकी टीम द्वारा जलवाये गये लावारिस शवों की दाह संस्कार की अस्थियों के विसर्जन को लेकर की जा रही है जिसमे जिला मुख्यालय बचत भवन निकट से अस्थियों की इस रैली को डीएम के हरी झंडी दिखाने के बाद डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना किया जायेगा।

जहां विधि विधान से पिंड दान के साथ प्रशासन की मौजूदगी के बीच अस्थियो का विसर्जन होगा। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ो व्यापारी बंधु व पदाधिकारी शामिल होंगे। इस रैली मे सहयोग करते हुए व्यापारी बंधुओ व पदाधिकारियों को सुबह 9 बजे पहुंचने की अपील की है।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मीडिया प्रभारी एस के सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान गुट व्यापारियों की समस्याओं व उनके उत्पीड़न की आवाज प्रशाशन व सरकार तक पहुंचाता है, इसके साथ ही गरीब असहायो की मदद के साथ जनपद मे लावारिस शवों को भी निःशुल्क जलवाने का कार्य करता है।

इस सराहनीय कार्य को व्यापारी पदाधिकारियों की मदद से किया जाता है, अब तक जनपद रायबरेली मे चौहान गुट एक सैकड़ा लावारिस शवों का विधि विधान से बैकुंठ धाम मे दाह संस्कार करवा चुका है। जिनकी अस्थियो को आज 5 अक्टूबर को व्यापारी एकता दिवस पर विधि विधान से डलमऊ गंगा घाट पर पिंड दान के साथ विसर्जन किया जायेगा ताकि उन लावारिस शवों की आत्माओं को शांति मिले।

व्यापारी बंधुओ से अपील की गयी है कि चौहान गुट टीम की इस मुहिम का हिस्सा बने। चौहान गुट व्यापार मंडल सभी व्यापारी बंधु को धन्यवाद देता है जो इस नेक व सराहनीय कार्य मे मददगार होते है। सभी जनपद वासी व्यापारी बंधुओ से अपील की है कि इस नेक कार्य की यात्रा मे हिस्सेदार बनकर श्रद्धांजलि के साथ उन आत्माओ को शांति प्रदान करें।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क