Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वोमेन फिट तो इंडिया हिट के लिए नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन!

Published on: 09-03-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

वोमेन फिट तो इंडिया हिट के लिए नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन!

कप्तानगंज/बस्ती। जिले के विकासखंड कप्तनागंज में नेहरू युवा केंद्र बस्ती युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के दिशा निर्देशानुसार कप्तानगंज ब्लॉक की एनवाईवी कनकलता पाण्डेय एवं अरूण कुमार के नेतृत्व में नारी शक्ति फिटनेस रन अन्तर्गत 500मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन श्री राम आसरे मिश्र लघु माध्यमिक विद्यालय नकटी देई बुजुर्ग कप्तानगंज बस्ती में किया गया।
जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के नेहरू युवा केंद्र बस्ती द्वारा “महिलाओं में निवेश करें” देश की प्रगति में तेजी लाएं” थीम पर जिले के समस्त ब्लॉको में 9 मार्च दिन शनिवार को नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपीनाथ मिश्र ने बताया कि ये दौड़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पालन की अगली कड़ी है और हमारे राष्ट्र के विकास में स्वस्थ और फिट महिलाओं की भूमिका को दोहराने के लिए है।
विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती विजय लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत में महिलाओं की शक्ति और क्षमता का एक प्रमाण होगा और संदेश फैलाएगा। महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि भागीदारी को बढ़ाना, फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र कल्याण में सुधार हो सके। इसके अलावा, यह महिलाओं के विकास और सफलता के लिए अनुकूल माहौल को भी बढ़ावा देगा।
एनवाईवी अरूण कुमार ने बताया कि इस फिटनेस रन के एक भाग के रूप में, जिले के प्रत्येक ब्लॉक में, 25 महिलाएं 500 मीटर के ट्रैक पर प्रत्येक नारी शक्ति फिटनेस रन में भाग लेंगी। इस दौड़ प्रतियोगिता में सोनम वर्मा प्रथम, जान्वी द्वितीय और परी तृतीय स्थान पर रहीं विजेताओं को एमवाई भारत किट टी-शर्ट और टोपी दी गई।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक देशराज उपाध्याय, प्रधानाचार्य गोपीनाथ मिश्र,एनवाईवी अरूण कुमार कार्यक्रम प्रभारी बृजेश कुमार पाण्डेय, शिक्षक सुनील वर्मा, शिक्षिका अंजली वर्मा, आरती वर्मा आदि सभी मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क