Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

वनिता समाज ने महिला सशक्तिकरण हेतु की एक अभिनव पहल

Published on: 08-09-2023

शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली की वनिता समाज द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु की गई एक और अभिनव पहल। भारत सरकार की डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए वनिता समाज द्वारा आसपास की महिलाओं हेतु दस दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।

इस कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती पीयूषा अकोटकर अध्यक्षा,वनिता समाज एवं वनिता समाज के अन्य वरिष्ठ गणमान्य सदस्याओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती पीयूषा अकोटकर ने वनिता समाज के सदस्याओं को महिलाओं को शिक्षित करने एवं कंप्यूटर से संबंधित कार्यों के लिए आत्मनिर्भर बनाने की इस अनुकरणीय पहल के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा की तेजी से बदल रही दुनिया में विश्व भर में असाधारण दर से डिजिटल की ओर बढ़ रही है, इसलिए इन डिजिटल परिवर्तनों को अपनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह पहल डिजिटल कौशल को बेहतर बनाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगी।

यह दस दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कंप्यूटर कौशल में सुधार लाने और विशेष रूप से महिलाओं के बीच डिजिटल ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा।प्रशिक्षण में उपस्थित 30 सभी आस पास चिल्काडांड, खड़िया, तेलगवां, बस स्टैंड शक्तिनगर की महिला हितग्राहियों द्वारा वनिता समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की एवं वे सभी इसके लिए आभारी हैं।

इस अवसर पर श्रीमती नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज, श्रीमती आरती बेहरा, प्रभारी बाल भवन, श्रीमती नीलकमल भोगल, कल्याण प्रभारी, ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर) एवं अन्य वरिष्ठ सदस्या उपस्थित रहीं।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क