Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लोकसभा चुनाव से पूर्व बढ़ता जा रहा बीजेपी का कुनबा,विपक्षी धरासाई!

Published on: 21-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव से पूर्व बढ़ता जा रहा बीजेपी का कुनबा,विपक्षी धरासाई!

बस्ती। लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सपा को झटके दर झटके लग रहे हैं। आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, महामंत्री अमरपाल मौर्य की उपस्थिति में बस्ती विपक्ष के कई नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली। बुधवार को प्रदेश कार्यालय पर बस्ती जनपद के चार प्रमुख नेताओ ने नरेन्द्र मोदी और पार्टी कि नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। बस्ती में सपा को बड़ा झटका लगा जहां कई बार हर्रैया नगर पंचायत से चेयरमैंन रहे राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सपा से नगर पालिका अध्यक्षा नेहा वर्मा, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा नेता अंकुर वर्मा, बसपा से मुण्डेरवा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह सहित कई सभासद उनके समर्थक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र नगर अध्यक्ष अलोक पाण्डेय भी मौजूद रहे। इन लोगो के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पहले से ही थी, जिस आज विराम लगा है। प्रदेश कार्यालय पर ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उपमुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्या व उपमुख्यमन्त्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। वही बस्ती भाजपाईयो में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। तमाम जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मिठाई बांटी जा रही है।
इन्होने भी भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कि
उमेश प्रजापति सभासद प्रतिनिधि, जीवन चौधरी लारा सभासद प्रतिनिधि, कृष्ण कुमार चौधरी सभासद, दुर्गेश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बस्ती, अमन श्रीवास्तव यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बस्ती, राहुल चौधरी पूर्व जिला सचिव कांग्रेस, अभिषेक श्रीवास्तव, आदर्श पाठक यूथ कांग्रेस बस्ती, विक्रम चौहान यूथ कांग्रेस बस्ती, विकास वर्मा सपा मीडिया प्रभारी अर्जुन कनौजिया, रंजीत चौहान, मोहम्मद जलील, पवन अग्रहरी युवा सपा नेता, पवन वर्मा, रोहन श्रीवास्तव, संतोष भारद्वाज, विवेक श्रीवास्तव, मनप्रीत सिंह हरी, सूरज गुप्ता, सत्येंद्र मिश्रा ने भाजपा कि सदस्यता को ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है, सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ आप सभी क्षेत्र के विकास एवं राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहाँ कि लोकसभा चुनाव के पूर्व बसपा सपा कांग्रेस को ग्रहण लगने की उम्मीद स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है, लोगो के भाजपा शामिल होने से प्रारंभ होना मान लिया जा सकता है। क्योंकि इसके बाद स्थिति और भी नाजुक होती नजर आ रही है। पिछले दिनों अनेक दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, इसमें ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी राजनीति के पद पर बैठे हुए कई व्यापारी सामाजिक संगठन के नेताओ ने भाजपा संगठन का दामन थाम चुके है। इसका लोकसभा चुनाव में भरपूर्ण लाभ मिलेगा और 400 पार के नारों के साथ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पुनः देश कि कमान संभालेंगे।
इस मौके पर जगदीप श्रीवास्तव सभासद, परमेश्वर शुक्ला पप्पू सभासद, पूर्व सभासद सचिन शुक्ला, पूर्व सांसद नवीन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडे सभासद, मोहम्मद इदरीश सभासद, सुभाष श्रीवास्तव सभासद, दिनेश गुप्ता सभासद, मनमोहन श्रीवास्तव काजू मौजूद रहे। फोटो 1

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क