Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

लॉ कालेज में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

Published on: 27-01-2024

द्वितीय बैच के छात्रों की विदाई समारोह का किया गया आयोजन व किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि सिविल जज प्रियंका वर्मा ने किया झंडारोहण

रायबरेली। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनेहरु स्थित राम पाल सिंह स्मृति लॉ कालेज में दूसरे बैच का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सिविल जज प्रियंका वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत सिविल जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुस्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की।

इसके उपरांत महाविद्यालय की सचिव स्मृति सिंह ने मुख्य अतिथि सिविल जज प्रियंका वर्मा को अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व गाउन पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय में टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड व सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आए हुए सम्मानित पत्रकारों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

सिविल जज ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसके लिए हमारे महापुरुषों और शहीदों ने अनेको बलिदान दिये। महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लॉ की पढ़ाई कर रहे है, इसे प्रैक्टिकली समझे।

महाविद्यालय के प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि उन शहीदों के बलिदानों की ही देंन है कि आज हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं और हमारा अपना स्वंय का संविधान है। आज ही के दिन संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत लागू किया गया था। जिसके उपलक्ष्य में हम लोग गणतंत्र दिवस को मानते हैं। संविधान के मूल उद्देश्य और भावना को बचा कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना में देश के लोग हैं। उन्होंने छात्रों को वकालत करने का तरीका भी बताया। इसके उपरांत सिविल जज प्रियंका वर्मा ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। मूटकोर्ट, लाइब्रेरी, क्लास रूम में जाकर देखा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक यशपाल सिंह एडवोकेट, विश्वपाल सिंह एडवोकेट, प्रबंध समिति के अध्यक्ष बाल कृष्ण शुक्ला एडवोकेट, तेज बहादुर एडवोकेट, इंद्रबहादुर यादव एडवोकेट, अतुल जौहरी एडवोकेट, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, आलोक श्रीवास्तव एडवोकेट, शिवाकांत श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, सचिव स्मृति सिंह, कुंवर प्रारूप यश, आकृति यश, मो रियाज, जय सिंह व समस्त महाविद्यालय परिवार व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क