Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रायबरेली मे अधेड़ ने 9 वर्षीय नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने गोली मारकर भाग रहे आरोपी को जंगल मे गिराया

Published on: 07-11-2023
  • भाग रहे आरोपी की पुलिस पर फायरिंग बाद जबाबी फायरिंग मे जंगल मे गोली मारकर किया गिरफ्तार, असलहा कारतूस भी बरामद

एसके सोनी

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के साथ अब रायबरेली मे लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है, एक तरफ सरकार के निर्देशन पर जनपद मे नारी शक्ति,मिशन दीदी कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को महिलाओ पर अपराध से सम्बन्धित  जागरूक किया जा रहा है वही स्कूल कॉलेज में भी छात्राओं मे जागरूकता फैलाई जा रही है, बावजूद महिलाओं व बच्चियों पर होने वाले अपराध पर अंकुश लगने का नाम नही ले रहा।

एक बार फिर जनपद रायबरेली में शर्मसार कर देने वाली घटना उजागर हुई जहां एक 9 वर्षीय नाबालिक दलित बच्ची को एक अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाकर लहूलुहान हालत में खेत मे छोड़कर फरार हो गया, बच्ची की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रायबरेली से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है वहीं मुकदमा दर्ज कर गैर समुदाय के व्यक्ति की तलाश करते एएसपी ने सर्विलांस टीम सहित चार टीमों का गठन करते हुए मात्र 24 घंटे मे ही आरोपी युवक को क्षेत्र के लल्ला खेड़ा के जंगल से गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि एक गैर समुदाय के अधेड़ दरिंदे ने रविवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही 9 साल की मासूम दलित बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार यह पूरी घटना खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक अधेड हवसी दरिंदा ने रविवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची को पड़ोस में रहने वाला अधेड़ पीर दीन पुत्र मेहंदी हसन बहला फुसलाकर खेत में गया और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। मासूम चीखती चिल्लाती रही लेकिन दरिंदे को जरा भी रहम नहीं आई।

मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद भी बच्ची घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। मासूम बच्ची घर से कुछ दूर पर खेत में लहूलुहान हालत मे रोती हुई मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर उच्चाधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के बाद लखनऊ रेफर किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी युवक की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया था आज उसे मुखबिर की सूचना पर उसे क्षेत्र के लल्ला खेड़ा के जंगल से गोली मारकर सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क