Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Published on: 04-07-2024
  • मोहर्रम और कावड़ यात्रा के बारे में धर्मगुरुओं और संभ्रांत जनों के साथ हुई विस्तृत चर्चा
  • 12 फीट से अधिक ऊंचे नहीं होंगे ताजिए, निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगे जुलूस
  • कावड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग और शिवालयों को जाने वाले मार्गो को भी दुरुस्त कराने के निर्देश
  • एसडीएम और सीओ चिन्हित ग्रामों में करेंगे बैठकें, शांति और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों का होगा समाधान

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

रामपुर शहर स्थित रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जिले के धर्मगुरुओं और सम्भ्रांत जनों के साथ रामपुर डीएम जोगिंदर सिंह और रामपुर एसपी विद्या सागर मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूरे जिले से प्रतिभाग करने वाले धर्मगुरुओं और सम्भ्रांत जनों से मुहर्रम के मद्देनजर निकलने वाले जुलूसों और कावड़ यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने कहा कि किसी भी अफवाह के कारण कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए। इन अफवाहों को रोकने में सम्भ्रांत जनों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि कोई घटना संज्ञान में आती है तो संबंधित थाने से या जनपद रामपुर स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम से पूरे मामले के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। बता दें कि रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोहर्रम के लिए निर्धारित मार्ग का निरीक्षण करें और क्षतिग्रस्त मार्ग या ढीले विद्युत तारों को दुरुस्त कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाएं। कोई नई परंपरा न पड़े और निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकलें, इसके लिए एसडीएम और सीओ थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह चिन्हित गांवों में बैठकें करें और ग्रामीण जनों की समस्याओं को चिन्हित करके उनका समाधान कराना सुनिश्चित करें। ताकि ताजिए की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी, ताजिए के बारें में भी धर्मगुरुओं से विस्तृत चर्चा की गई। धर्म गुरुओं ने भी सहमति जाहिर करते हुए ताजिये की निर्धारित ऊंचाई और निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालने के बारें में प्रशासन को आश्वस्त किया। श्रावण मास के दौरान कावड़ यात्रा को लेकर रामपुर डीएम जोगिन्दर सिंह ने भी निर्देश दिए कि ऐसे मार्ग जहां से भारी संख्या में कावड़ यात्रा निकाली जाती हैं, उन मार्गों का निरीक्षण करें और यदि मार्ग क्षतिग्रस्त पाया जाता है तो उसे कावड़ यात्रा से पूर्व ही मार्ग को दुरुस्त करा लें। रामपुर डीएम जोगिन्दर ने विद्युत विभाग के सभी अधिशासी अभियंताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि वह पूरे जिले में अभियान चलाकर ढीले तारों को सही कराएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। कावड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग अथवा शिवालयों को जाने वाले मार्गों पर नियम विरुद्ध तरीके से मीट की दुकानों का संचालन नहीं होना चाहिए इसके लिए उन्होंने एसडीएम को विशेष रूप से सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान रामपुर एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, रामपुर एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित समस्त एसडीएम सीओ और अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क