Latest News
‘यह नए नेतृत्व की तलाश करने का समय है’: ट्रम्प ने ‘बीमार’ खमेनेई के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया – क्या राष्ट्रपति ईरान के खिलाफ नए सिरे से धमकियां दे रहे हैं?ट्रम्पियाना: पेटुलेंट पुरस्कार सेनानी के लिए कोई विराम नहीं‘पहले कभी नहीं देखा’: सऊदी गुफाओं में चीता की ममियाँ मिलीं – प्राकृतिक रूप से ममीकृत बड़ी बिल्लियों के लिए पहली बारएक अलग रोहित शर्मा: क्यों भारत के सलामी बल्लेबाज अब अधिक सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं | क्रिकेट समाचार‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 43: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म ने दुनिया भर में 1275 करोड़ रुपये कमाए |‘बंगाल टीएमसी से तंग आ चुका है’: महा जीत के बाद पीएम मोदी ने ममता पर निशाना साधा; मालदा रैली कल इंडिया न्यूजबजट 2026: लंबे समय से लंबित और लंबे समय तक चलने वाले कर मुकदमे से निपटने की तत्काल आवश्यकतावेनेजुएला से ईरान तक: कैसे अमेरिका की मिसाइल हमले से ठोस रॉकेट मोटर आपूर्ति संकट पैदा हो रहा है – समझाया गया‘मानो यह जंतर-मंतर हो!’ ED के आरोप से SC ‘परेशान’; एजेंसी का कहना है कि टीएमसी ने इंडिया न्यूज पर I-PAC की छापेमारी से पहले लोगों को HC आने के लिए कहा था‘खराब योजना’: निखिल कामथ ने बीएमसी चुनावों के दौरान शेयर बाजार बंद होने पर सवाल उठाए; झंडे ‘सराहना की गंभीर कमी’

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

Follow

Published on: 03-11-2023

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

सरकार का उद्देश्य एवं आमजनों की आकांक्षाओं को शिविर के माध्यम से पूरा करें, योजनाओं से सभी सुयोग्य लाभुक आच्छादित हों, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 15 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2023 तक जिले में आयोजित किया जाना है । कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । शिविर के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय टीम बनाये जाने का निर्देश दिया गया जो प्रत्येक दिन की गतिविधि पर निगरानी रखेगी ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने उक्त कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में कम से कम एक शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि सरकार के विभिन्न लोक-कल्याकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाये । प्रयास रहे कि कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति किसी योजना का लाभ से वंचित नहीं रहे । योजनावार विभागीय स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पंचायत स्तरीय शिविर में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर पंचायत के प्रत्येक गाँव / टोला में शिविर तिथि तथा स्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार कम से कम एक सप्ताह पूर्व कराये जाने के निर्देश दिए हैं ।

शिविर में निम्नांकित गतिविधियों का सम्पादन किया जायगा:-

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जाएगी।

a. अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

b. राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।

c. सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीएम पशुधन योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।

d. श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा।

e. राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को भी दूर किया जाएगा।

f. आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएँगे (15वें FC, जनजातीय कल्याण और मनरेगा हेतु)

g. ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण

प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जायेगा, जिसके माध्यम से शिविर में ही लाभुकों के बीच निम्नांकित योजनाओं से संबंधित लाभों / परिसम्पतियों का वितरण किया जायेगा

a. पूर्व में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में निर्मित परन्तु अवितरित जाति प्रमाण पत्रों को इन शिविरों में बाँटा जा जायेगा।

b. प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया जायेगा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी लाभार्थियों को उसी दिन साईकिल क्रय हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से राशि प्राप्त हो जाय ।

c. SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण।

d. धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर आयोजन की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के अन्दर निष्पादन सुनिश्चित किया जाय । जिन आवेदनों का निष्पादन शिविर में संभव नहीं हो, उनका निष्पादन अभियान अवधि में ही करते हुए आवेदक के द्वार पर जाकर लाभ प्रदान किया जाय ।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निदेशक एनईपी, डीसीएलआर धालभूम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य सभी जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Publice Voice News Network – Premium Description (Hindi)
Publice Voice News Network एक सशक्त, विश्वसनीय और स्वतंत्र मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिए समर्पित है। हम मानते हैं कि सच्ची पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता नहीं, सत्य की सेवा है — और इसी सिद्धांत पर हमारा पूरा नेटवर्क कार्य करता है।
Publice Voice News Network उन मुद्दों को उजागर करता है जो समाज, लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े हैं, जिन्हें आमतौर पर मुख्यधारा मीडिया नजरअंदाज कर देता है। हम हर खबर को तथ्यों, प्रमाणों और निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं— बिना दबाव, बिना डर और बिना समझौते के।

राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क